देश में बढ़ सकता है लॉकडाउन, केन्द्र के साथ कई राज्य हैं तैयार

Published : Apr 07, 2020, 06:21 PM IST
देश में बढ़ सकता है लॉकडाउन, केन्द्र के साथ कई राज्य हैं तैयार

सार

माना जा रहा है कि कई राज्यों के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है। असल में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ा हुआ है। असल में भारत स्टेज दो और तीसरे के बीच है और माना जा रहा है कम्यूनिटी ट्रासमिशन का खतरा बरकरार है।लिहाजा केन्द्र सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर सकती है। वहीं देश में तब्लीगी जमात के कारण वायरस के संक्रमण का खतरा है और इसके कारण देश में मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए  केन्द्र सरकार देश के कई राज्य देश में लॉकडाउन को 14 अप्रैल से अप्रैल के अंत तक करने के पक्ष में हैं। कई राज्य सरकार केंद्र सरकार इसकी समय अप्रैल महीने के अंत तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इसको बढ़ाने का ऐलान जल्द ही कर सकते हैं। वहीं कहा जा रहा है कि तब्लीगी जमात के कारण बढ़ रहे मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार इसको लेकर फैसला करेगी।

माना जा रहा है कि कई राज्यों के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है। असल में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ा हुआ है। असल में भारत स्टेज दो और तीसरे के बीच है और माना जा रहा है कम्यूनिटी ट्रासमिशन का खतरा बरकरार है।लिहाजा केन्द्र सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर सकती है। वहीं देश में तब्लीगी जमात के कारण वायरस के संक्रमण का खतरा है और इसके कारण देश में मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

फिलहाल कोरोना महामारी और लॉकडाउन के ताजा हालात पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्री समूह की बैठक हुई। इस बैठक में भी लॉकडाउन की समय सीमा को लेकर चर्चा हुई। मंत्रियों का मानना था कि अगर हम लॉकडाउन हटाते भी हैं तो लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए रखना होगा। वहीं कुछ का कहना था कि इससे बेहतर है कि इसे बढ़ाया जाए। भारत में अभी तक कोरोनावायरस मामलों की संख्या 4421 तक पहुंच गई है। कई राज्य सरकारें भी चाहती हैं कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए। लिहाजा माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार लॉकडाउन को कम से कम इस महीने के अंत तक बढ़ा सकता है। 

कौन कौन राज्य हैं लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में

देश में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन को बढ़ाने के पक्ष में मध्य प्रदेश सरकार भी है।  मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है, अर्थव्यवस्था को फिर से बनाया जा सकता है। वहीं तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने आगाह किया है कि अगर तालाबंदी को हटा दिया गया तो इससे लोगों की जान जा सकती है। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने लॉकडाउन  को सीधे नहीं करने की सलाह दी है। सरकार का कहना है कि इसे चरण तरीके से हटाया जाना चाहिए।

इसके साथ ही कर्नाटक ने भी  कहा कि राज्य में कई रेड हैं लिहाजा राज्य सरकार लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने के पक्ष में है। राज्य में राजधानी बेंगलुरु, मैसूर, नंजनगुड, गौरीबिदनूर, बीदर और मंगलौर 'रेड जोन' के तौर पर उभरे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही साफ कर चुकी हैं वह आने वाले दिनों में लॉकडाउन का बढ़ा सकती है। पंजाब में कोरोना वायरस के कारण हालात खराब हैं। लिहाजा सरकार भी इस बढ़ाना चाहती है। वहीं महाराष्ट्र कोरोना से  सबसे ज्यादा प्रभावित है।  राज्य सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह लॉकडाउन बढ़ा सकती है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल