कोरोना का कहर: महाराष्ट्र से आगे निकला केरल, 724 पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

Published : Mar 27, 2020, 12:15 PM IST
कोरोना का कहर:  महाराष्ट्र से आगे निकला केरल, 724 पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

सार

गुरुवार को भारत में  कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 633 थी, वहीं शुक्रवार को ये बढ़कर 724 हो गई वहीं अभी तक 44 मरीज ठीक हो गए थे या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल कोरोना की माहमारी से बचने के लिए सरकार ने युद्धस्तर पर उपाय किए हैं और इससे बचाव के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन किया हुआ और देशभर में कर्फ्यू जैसे हालत है। केवल रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के  लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सरकार सोशल डिस्टेंसिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है।  ताकि ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न फैले।   

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि देश में कोरोना मरीजों की संख्या अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत स्थिर है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 700 का आंकड़ा पार हो गया है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई और वहीं देशभर में 80 से अधिक ताजा मामले सामने आए हैं। गुरुवार को भारत में  कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 633 थी, वहीं शुक्रवार को ये बढ़कर 724 हो गई वहीं अभी तक 44 मरीज ठीक हो गए थे या उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

फिलहाल कोरोना की माहमारी से बचने के लिए सरकार ने युद्धस्तर पर उपाय किए हैं  और इससे बचाव के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन किया हुआ और देशभर में कर्फ्यू जैसे हालत है। केवल रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के  लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सरकार सोशल डिस्टेंसिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है।  ताकि ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न फैले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को ही 80 ताजे मामले सामने आए। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 724 तक पहुंच गई है। इसमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

केरल में बढ़ रहे हैं मरीज

शुक्रवार को केरल ने 11 नए मामले दर्ज किए। राज्य में अब मरीजों की संख्या  137 तक पहुंच गई है। केरल के बाद महाराष्ट्र में सबसे  ज्यादा मरीज हैं। जहां मरीजों की संख्या 130 हो गई है। शुक्रवार को ही महाराष्ट्र में छह नए मामले सामने आए। वहीं आंध्र प्रदेश में एक ताजा मामला सामने आया है और इसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या 12 हो गई है वहीं तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 29 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही तेलंगाना में मरीजों की संख्या 45 हो गई है, जिसमें 10 विदेशी भी शामिल हैं। वहीं कर्नाटक में कुल 55 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुजरात में मामलों की संख्या 43 हो गई है, जिसमें एक विदेशी भी शामिल है।

इसके साथ ही राजस्थान में मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है, जिसमें दो विदेशी भी शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में एक विदेशी सहित 41 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि दिल्ली मरीजों की संख्या 36 से पार हो गई है। इसके साथ ही पंजाब में 33 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि राज्य में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। इसके साथ ही  मध्य प्रदेश में 20, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में 13 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

इसके साथ ही चंडीगढ़ में सात, बिहार और छत्तीसगढ़ में छह-छह मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि उत्तराखंड में पांच मामले दर्ज हैं  और इसमें एक विदेशी भी शामिल है।  इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में तीन मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में दो मामलों का पता चला है। वहीं गोवा में तीन कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पुदुचेरी, अंडमान और निकोबार, मिजोरम और मणिपुर ने एक-एक मामले की सूचना है।

महाराष्ट्र में हुई तीन मौत

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है।  अभी तक महाराष्ट्र में तीन, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, जबकि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है।

1.7 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का ऐलान

केन्द्र सरकार ने गुरुवार को 1.7 लाख करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर आम लोगों को राहत देने की कोशिश है। जिसमें तीन महीने के लिए गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न और रसोई गैस मुहैया कराई जाएगी। वहीं महिलाओं और गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नकद राशि दी जाती है। इसके साथ ही 80 करोड़ से अधिक गरीब राशन कार्ड धारकों को अगले तीन महीनों के लिए हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो दालें मुफ्त दी जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट