पिता सीएम दे रहे हैं घरों में रहने का आदेश और बेटी उड़ा रही है कार्यकर्ताओं के साथ दावत

Published : Mar 23, 2020, 06:45 PM ISTUpdated : Mar 23, 2020, 07:16 PM IST
पिता सीएम दे रहे हैं घरों में रहने का आदेश और बेटी उड़ा रही है कार्यकर्ताओं के साथ दावत

सार

राजनैतिक दलों के नेता अपनी राजनीति के लिए इस खतरनाक बीमारी से जान पर खेल रहे हैं।  जबकि पीएम से लेकर डाक्टर इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए समाजिक दूरी की वकालत कर रहे हैं।

नई दिल्ली। जहां  जनता में कोरोना का खौफ देखा जा रहा है वहीं राजनैतिक दलों के नेता अपनी राजनीति के लिए इस खतरनाक बीमारी से जान पर खेल रहे हैं।  जबकि पीएम से लेकर डाक्टर इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए समाजिक दूरी की वकालत कर रहे हैं। लेकिन नेता है कि मान नहीं रहे हैं। ऐसा ही मामला तेलंगाना में आया,जहां राज्य के सीएम के. चंद्रेशखर राव की बेटी कविथा हैदराबाद में 500 कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुई। जिसको लेकर पूरे राज्य में कविता की आलोचना हो रही है।

असल में पार्टी ने निजामाबाद के जिला परिषदों, मंडल परिषदों और नगर पालिकाओं के सभी प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें में राज्य के सीएम की बेटी कविथा भी शामिल हुई थी। वहीं पूरे में कोरोना का खतरा बना हुआ है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल नहीं रहे हैं। तेलंगाना में भी कोरोना का खतरा है और अभी तक एक मरीज की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। यही नहीं राज्य सरकार लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रही है।

जबकि राज्य के सीएम की बेटी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं और कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक केसीआर की बेटी कलवकुंता कविथा ने हैदराबाद में एक रिसॉर्ट में 500 से अधिक लोगों के साथ एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। जिसको लेकर वह राजनैतिक दलों के निशाने पर आ गई हैं। राज्य में विपक्षी दल उनकी आलोचना कर रहे  हैं। राजनैतिक दलों का कहना है कि एक तरफ जहां पूरे देश घरों में कैद होकर रहा है वहीं राज्य के सीएम की बेटी नियमों का पालन नहीं रही हैं और इस घातक बीमारी को फैला रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना को महामारी घोषित कर चुका है जबकि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन हो चुका है। असल में कविथा निज़ामाबाद से विधान परिषद की उम्मीद है। निजामाबाद के भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने ट्विट किया है कि राज्य की सीएम की बेटी होने के बावजूद कविथा नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल