ठाकरे के सरकारी आवास में मिला कोरोना पॉजीटिव

Published : Apr 21, 2020, 10:06 PM IST
ठाकरे के सरकारी आवास में मिला कोरोना पॉजीटिव

सार

सीएम उद्धव ठाकरे अपने बांद्रा स्थित मातोश्री आवास पर रहते हैं और केवल आधिकारिक काम के लिए वर्षा में आते हैं। लेकिन वर्षा में दो पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य प्रशासन में हड़कंप मचा है और अन्य पुलिस कर्मियों की जांच की जा रही है। सीएम आवास में एक सहायक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिली है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास पर तैनात दो महिला पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। जिसके बाद सीएम आवास में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इससे पहले मातोश्री के पास एक चार विक्रेता कोरोना पॉजिटिव मिला था।  महाराष्ट्र के सीएम का आधिकारिक निवास वर्षा, दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल क्षेत्र में स्थित है।

हालांकि सीएम उद्धव ठाकरे अपने बांद्रा स्थित मातोश्री आवास पर रहते हैं और केवल आधिकारिक काम के लिए वर्षा में आते हैं। लेकिन वर्षा में दो पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य प्रशासन में हड़कंप मचा है और अन्य पुलिस कर्मियों की जांच की जा रही है। सीएम आवास में एक सहायक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिली है।

इन दोनों पुलिसकर्मियों को एक-दो दिन के लिए वर्षा में तैनात किया गया था और रविवार उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल क्षेत्र में कई मंत्रियों के आधिकारिक निवास हैं और सीएम आवास में पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के मंत्रियों की भी दिक्कत बढ़ गई है। इस बीच, महाराष्ट्र पुलिस ने कोरोनावायरस कर्मियों को उनकी उपचार के लिए 1 लाख रुपये देने का फैसला किया है।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) संजीव कुमार सिंघल ने कहा कि  सभी यूनिट कमांडरों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित है, तो उसे अग्रिम में 1 लाख रुपये पुलिस कल्याण कोष से दिए जाएं। राज्य में अभी तक आठ अधिकारियों सहित कम से कम 37 पुलिसकर्मी  कोरोनावायरस पॉजिटिव हैं। इन पुलिस कर्मियों में से अधिकांश मुंबई के हैं और वे  ड्यूटी पर रहते हुए कोरोनोवायरस-संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश