कोरोना का कहर: तीन मई तक बढ़ा लॉकडाइन, 10,000 पार हुए संक्रमित और 339 की मौत

Published : Apr 14, 2020, 10:12 AM ISTUpdated : Apr 14, 2020, 10:43 AM IST
कोरोना का कहर: तीन मई तक बढ़ा लॉकडाइन, 10,000 पार हुए संक्रमित और 339 की मौत

सार

देश के में लगातार कोरोना पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भारत के कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या  10,000 पार हो गई है। वहीं देश में अभी तक 339 लोगों की मौत कोरोना से होने की खबर है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, भारत में कुल 1,211 नए मामले दर्ज किए हैं वहीं 31 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली। देश चल रहा 21 दिनों का लॉकडाइन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज इसका ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में हालत अच्छे हैं। लेकिन कोरोना के कहर के देखते हुुए इस बढ़ाया जा रहा है। वहीं देश में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 10,000 पार हो गई है। वहीं देश में इस घातक वायरस के कारण 339 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक ही दिन में कोरोना के 1211 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि अब और ज्यादा सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा।


पीएम मोदी ने कहा कि अब देश में हॉटस्पॉट पर नजर रहेगी और 20 अप्रैल से बाद बाहर निकलने के नियम और और ज्यादा सख्त होगी। अगर किसी इलाके में कोई मामला आता है तो उस पूरे इलाके को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में स्थिति अन्य देश की तुलना में अच्छा है। आज विश्व भारत के प्रयासों की तारीफ कर रहा है।
वही देश के में लगातार कोरोना पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भारत के कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या  10,000 पार हो गई है। वहीं देश में अभी तक 339 लोगों की मौत कोरोना से होने की खबर है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, भारत में कुल 1,211 नए मामले दर्ज किए हैं वहीं 31 लोगों की मौत हुई है। जबकि देश कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 10,363 से पार हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक देश में  8,988 सक्रिय मामले हैं जबकि 1035 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।



देश में सबसे सबसे ज्यादा खराब महाराष्ट्र के हैं जहां पर कुल मामलों की संख्या का आंकडा़ 2,300 से पार हो गया है। इसके साथ ही 160 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से मुंबई बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और यहां पर कुल मामलों की संख्या 1,540 हो गई है। वहीं तमिलनाडु भी कोरोनोवायरस का कहर है जहां पर कुल 1173 मामले दर्ज किए गए हैं और 11 लोगों की मौत कोरोना से हुई  है। वहीं आज सुबह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे और माना जा रहा है कि वह लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रधानमंत्री क्या छूट की घोषणा करते है।  जहां पर अभी तक मामले दर्ज नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही उद्योग जगत को कोरोनोवायरस राहत पैकेज की उम्मीद है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश