कोरोना का कहर: 17 हजार पहुंचे संक्रमित,543 की मौत

Published : Apr 20, 2020, 12:55 PM IST
कोरोना का कहर: 17 हजार पहुंचे संक्रमित,543 की मौत

सार

मंत्रालय के मुताबिक 519 मौतों में से सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में (211), मध्य प्रदेश (70),  गुजरात (58), दिल्ली (43) और तेलंगाना (18) में हुई है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में मृत्यु का आंकड़ा क्रमशः 17 और 16 तक है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई है जबकि कर्नाटक में 14 मौतें हुई हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोनवायरस संक्रमितों की संख्या 17,265 पहुंच गई है वहीं देश में 543 मौतें घातक वायरस से हुई हैं। जबकि अभी तक 2,547 मरीज  ठीक हुई हैं। जानकारी के मुताबिक देश में अब तक कुल 17,615 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं और  अभी तक कुल 4,01,586 नमूनों का परीक्षण किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना संक्रमितों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

मंत्रालय के मुताबिक 519 मौतों में से सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में (211), मध्य प्रदेश (70),  गुजरात (58), दिल्ली (43) और तेलंगाना (18) में हुई है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में मृत्यु का आंकड़ा क्रमशः 17 और 16 तक है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई है जबकि कर्नाटक में 14 मौतें हुई हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 12, जबकि राजस्थान में 11 मौतें हुई हैं। इस बीमारी ने जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान ले ली है, जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के 54 जिलों में पिछले 14 दिनों कोई मामला सामने नहीं आया है।

केरल ने बढ़ाई मुश्किलें

केन्द्र सरकार के लॉकडाउन के बीच केरल ने शर्तों के साथ लॉकडाउन को खोल दिया है। जबकि देश में 40 दिनों लंबा लॉकडाउन फिलहाल जारी है। लेकिन केरल सरकार ने केंद्र सरकार की नींद उड़ा दी है। केरल सरकार ने आज शहरी परिवहन, रेस्टोरेंट, नाई की दुकाने आदि दोबारा शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि केरल सरकार की आलोचना हो रही है। लेकिन केरल सरकार का कहना है कि लॉकलाउन में शर्तों के साथ छूट दी गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी