
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण एक बार फिर विकराल रूप धारण कर रहा है और राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी बनी हुई है। राज्य में पिछले दिनों कोरोना के मामले कम आए थे और अब इसको लेकर राज्य की अरविंद केजरीवाल सरकार शक के दायरे में आ गई है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4300 मामले सामने आए हैं। हालांकि राज्य सरकार का दावा है कि दिल्ली सरकार केस बढ़ने के पीछे टेस्ट का ज्यादा होना है।
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 4300 से अधिक नए मरीज मिले हैं और इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2.05 लाख के पार हो गई है और इस दौरान राज्य में संक्रमण से 28 और लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,666 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबि राज्य में पिछले 24 घंटे में जहां कोरोना के 4308 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 28 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,05,482 हो गई है। वहीं राज्य में इस दौरान 2637 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए। फिलहाल राज्य में संक्रमण के एक्टिव मामले भी बढ़कर 25,416 तक पहुंच गए हैं वहीं अभी तक 1,75,400 मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी है। जबकि अब तक मरने वालों की संख्या 4666 हो गई है।
दिल्ली सरकार का कहना है कि राज्य में टेस्ट बढ़ने के कारण राज्य में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है और राज्य में गुरुवार को 9004 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 49,336 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इसके बाद राज्य में कुल जांचों की संख्या बढ़कर 1,96,2120 हो गई है। जबकि राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 1,03,269 टेस्ट किए गए हैं। हालांकि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 1272 हो गई है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।