कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1029 पार, 24 की मौत

Published : Mar 29, 2020, 12:51 PM IST
कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1029 पार, 24 की मौत

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज 12 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य में मरीजों की संख्या 193 हो गई है। राज्य में पांच मरीज पुणे से, चार मुंबई और एक सांगली, जलगांव और नागपुर से आए हैं।  अभी तक राज्य में सांगली में 25 मामले, पुणे में 24, पिंपरी चिंचवाड़ में 12, नागपुर में 12, कल्याण और डोंबिवली में सात, नवी मुंबई में छह, ठाणे में पाँच, यवतमाल और वसई-विरार में चार, अहमदनगर में तीन, सतारा और पनवेल-दो मामले दर्ज किए हैं।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है।  अभी तक देशभर में कोरोना के 1029 मरीज हो चुके हैं। जबकि 24 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 193 तक पहुंच है। वहीं अभी तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज 12 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य में मरीजों की संख्या 193 हो गई है। राज्य में पांच मरीज पुणे से, चार मुंबई और एक सांगली, जलगांव और नागपुर से आए हैं।  अभी तक राज्य में सांगली में 25 मामले, पुणे में 24, पिंपरी चिंचवाड़ में 12, नागपुर में 12, कल्याण और डोंबिवली में सात, नवी मुंबई में छह, ठाणे में पाँच, यवतमाल और वसई-विरार में चार, अहमदनगर में तीन, सतारा और पनवेल-दो मामले दर्ज किए हैं। वहीं उल्हासनगर, औरंगाबाद, रत्नागिरी, पुणे ग्रामीण, सिंधुदुर्ग, पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया और जलगाँव में एक-एक पॉजिटिव पाए हैं।

भारत में अभी तक कोरोनोवायरस के मरीजों की संख्य 1029 पहुंच चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। इसके साथ ही  अभी तक 86 लोग हो गए हैं। गौरतलब है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि का ऐलान किया है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में कोरोना वायरस के कारण जनता को हो रही दिक्कतों के कारण जनता से माफी मांगी।  
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल