राहुल गांधी पर देशद्रोह के मामले में अदालत ने मांगी रिपोर्ट

Published : Apr 26, 2019, 04:48 PM IST
राहुल गांधी पर देशद्रोह के मामले में अदालत ने मांगी रिपोर्ट

सार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अदालत ने ऐक्शन टेकेन रिपोर्ट की मांग की है। 

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अदालत ने ऐक्शन टेकेन रिपोर्ट की मांग की है। 

इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईओ से 15 मई तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। यह रिपोर्ट पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना से मांगी गई है। 

यह आदेश सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए गठित स्पेशल कोर्ट के एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल की कोर्ट ने दिया है। 

राहुल गांधी के खिलाफ यह याचिका बीएसएफ से रिटायर्ड अधिकारी व वकील जोगिंदर तुली ने दायर की है। याचिका में राहुल गांधी गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी ने किसान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद साल 2016 में राहुल गांधी ने किसान यात्रा की थी जिस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर कथित रुप से ‘खून की दलाली’ का आरोप लगाया था। इस बयान पर उनके खिलाफ देशद्रोह के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल