Shocking: ऑक्सीजन सिलेंडर बना काल, सड़क पर फैल गया इंसानों के मांस

Published : Sep 14, 2023, 03:54 PM ISTUpdated : Sep 14, 2023, 04:26 PM IST
Shocking: ऑक्सीजन सिलेंडर बना काल, सड़क पर फैल गया इंसानों के मांस

सार

राजधानी लखनऊ के बालागंज में जेपीएस सिलिंडर सप्लाई के समय सिलेंडर फटने से दो लोगो के उड़े चीथड़े।  घायलों को ट्रामा में कराया गया एडमिट जिसमे एक की मौत हो गयी। हादसे के बाद सड़क पर इंसानी मास  के चीथड़े फैल गए। इलाके में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है।  

लखनऊ। बालागंज चौराहे के पास  जेपीएस हॉस्पिटल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज़ इतनी तेज़ थी की लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दरअसल, बालागंज स्थित  जेपीएस हॉस्पिटल के बाहर  सिलिंडर सप्लाई करने गए दो कर्मचारी सिलेंडर फटने से चपेट में आ गए। उनके हाथ पैर के चीथडे़ उड़ गए। एक कर्मचारी के सिर का हिस्सा भी उड़ गया। मौके पर पहुंची  पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

बालागंज चौराहे के पास फटा सिलिंडर 
फरीदीपुर निवासी संजय का लखनऊ में ऑक्सीजन प्लांट है। संजय ने बताया की जेपीएस अस्पताल में सिलिंडर की सप्लाई करने के लिए उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ डाला लेकर गए थे। अस्पताल के बाहर डाला खड़ा करने के बाद डाले से उतरकर जैसे ही आरिफ और शोभित  ने पीछे जाकर सिलिंडर उठाया  एक सिलेंडर में धमाका हो गया। आरिफ और शोभित दूर उछल कर गिरे। उनके पूरे हाथ पैर और शरीर के कई हिस्सों के चिथड़े हो गए। दोनों का शरीर खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा।  हालत इतनी बुरी थी की उन्हें हाथ लगाने में भी लोग डर रहे थे।  स्थानीय लोगों ने  108 एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद  पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान आरिफ की मृत्यु हो गयी जबकि शोभित की स्थिति गंभीर है। अब जेपीएस असपताल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने  ऑक्सीजन सिलिंडर का कोई आर्डर नहीं दिया। 

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घायलों का इलाज प्राथमिकता है। बाकी जांच में देखा जाएगा कि हादसे की वजह क्या है। 

 

ये भी पढ़ें 

पिता ड्राइवर और बेटे ने 1st अटेम्ट में ही क्रैक कर डाला UPPCS-J, जबरदस्त है यूपी के कल्याण की कहानी...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान