दिल्ली का दंगल: पीएम मोदी की दूसरी रैली तो गांधी परिवार भी करेगा चुनाव प्रचार

Published : Feb 04, 2020, 11:46 AM IST
दिल्ली का दंगल: पीएम मोदी की दूसरी रैली तो गांधी परिवार भी करेगा चुनाव प्रचार

सार

दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और छह फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इससे पहले कांग्रेस चुनावी प्रचार में बढ़त लेने के लिए आज मैदान में उतरेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस चुनाव में कहीं भी नजर नहीं आ रही थी। कांग्रेस के नेता भी मान रहे थे कि मुख्य मुकाबला भाजपा और आप में है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार छह फरवरी को खत्म हो जाएगा। लेकिन इससे पहले मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आज पीएम मोदी की दिल्ली के द्वारिका इलाके में दूसरी चुनावी रैली है। लेकिन अब दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। हालांकि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब है। लेकिन  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज पार्टी के लिए चुनावी प्रचार करेंगे।

दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और छह फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इससे पहले कांग्रेस चुनावी प्रचार में बढ़त लेने के लिए आज मैदान में उतरेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस चुनाव में कहीं भी नजर नहीं आ रही थी। कांग्रेस के नेता भी मान रहे थे कि मुख्य मुकाबला भाजपा और आप में है। लेकिन अब कांग्रेस के नेता प्रचार में उतर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़ी लड़ाई के लिए बस कुछ ही दिन शेष हैं। आज दिल्ली में भाजपा के अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में एक और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मंगलवार को संगम विहार में सड़कों पर उतरेंगे और प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, मध्य दिल्ली और बाहरी दिल्ली में रैलियां भी करेंगे। सोमवार को, पीएम मोदी ने शाहीन बाग, जामिया और सीलमपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में पर तीखा हमला बोला था।

पीएम मोदी ने साफ कहा कि यह एक संयोग नहीं है, बल्कि देश के सौहार्द को नष्ट करने के लिए एक "प्रयोग" किया जा रहा है और ये एक राजनीतिक साजिश है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रोड शो निकाला। फिलहाल कांग्रेस नेताओं को राहत मिली है कि प्रियंका और राहुल गांधी ने चुनावी कमान संभाली है। असल में पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में गांधी परिवार ने प्रचार से दूरी बनाकर रखी है। जबकि दिल्ली में गांधी परिवार स्टार प्रचारक है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश