आप आज दिल्ली के लिए जारी करेगी घोषणा पत्र

Published : Feb 04, 2020, 08:20 AM IST
आप आज दिल्ली के लिए जारी करेगी घोषणा पत्र

सार

दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को इसके परिणाम आने हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा पहले ही अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं। आप दिल्ली की सत्ता मे 2015 से काबिज है। लिहाजा वह जनता को  कुछ अलग करने के वादे चुनाव में कर रही है। हालांकि पहले दिल्ली में आप सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य  का दर्जा  देने की मांग करती आई है। लेकिन इस बार आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का वादा करेगी।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। हालांकि इससे पहले भाजपा और कांग्रेस घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं और इस मामले में आप इन दोनों दलों से पीछे रह गई है। माना जा रहा है कि पार्टी भाजपा और कांग्रेस से इतर अपने वादे करेगी। इस बार पार्टी का घोषणा पत्र 10 बिंदुओं पर होगा।

दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को इसके परिणाम आने हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा पहले ही अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं। आप दिल्ली की सत्ता मे 2015 से काबिज है। लिहाजा वह जनता को  कुछ अलग करने के वादे चुनाव में कर रही है। हालांकि पहले दिल्ली में आप सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य  का दर्जा  देने की मांग करती आई है। लेकिन इस बार आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का वादा करेगी। हालांकि अभी तक मुख्य मुकाबला राज्य में आप और भाजपा के बीच माना जा रहा था। पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य की 70सीटों में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

आप ने अपना घोषणा पत्र जनता से मिले सुझावों के आधार पर तैयार किया है। इसके लिए आप ने जनता से सुझाव मांग थे ताकि उनकी समस्याओं के आधार पर घोषणा  पत्र का तैयार किया जा सके। अपने घोषणा पत्र में जहां भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद स्कूटी और दो रूपये किलो आटा देने की बात कही है। वहीं कांग्रेस ने दिल्ली में 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ कई बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। वहीं माना जा रहा है कि दिल्ली में आप फ्री बिजली योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने का वादा कर सकती है। इसके साथ ही वह 200 यूनिट फ्री मुफ्त बिजली देने का वादा अपने घोषणा पत्र में कर सकती है। इसके साथ ही पानी को लेकर भी आप वादे कर सकती है। क्योंकि पानी को लेकर दिल्ली में आप और भाजपा के बीच शब्दों के बाण चल चुके हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण