दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया, दो सिपाहियों का गला रेत हत्या की

Published : Dec 06, 2018, 10:59 AM IST
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया, दो सिपाहियों का गला रेत हत्या की

सार

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के प्रवास के दौरान नक्सलियों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का कोहराम अभी भी बरकरार है। आए दीन नक्सलियों द्वारा की गई घटना सामने आती रहती हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के प्रवास के दौरान नक्सलियों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। शहीदी सप्ताह मना रहे नक्सलियों ने बस्तर के दरभा में दो सहायक सिपाहियों की गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं बुधवार सुबह कामालूर रेलवे स्टेशन के पास जिंदल कंपनी के पेटी ठेकेदार का भी गला रेत कर नक्सलियों नें हल्या कर दी।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे जिंदल कंपनी की सर्वे टीम एक के पेटी कांट्रेक्टर गणेश नायडू किसी काम से कामालूर रेलवे स्टेशन आए थे। नक्सलियों ने उन्हें पकड़कर उनके बोलेरो वाहन को जला दिया। वाहन में मौजूद अन्य लोगों को क्षेत्र में फिर न आने की चेतावनी देकर भगा दिया। इसके बाद गणेश की गला रेत कर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से एक पर्चा पेड़ पर और दूसरा पर्चा शव के पास फेंका है, जिसमें लिखा है कि खदान की खोदाई रोकने के लिए ठेकेदारों को पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन नायडू ने बात नहीं मानी। इसलिए उसे मौत की सजा दी जा रही है।

दूसरी ओर बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र के पखनार थाने से करीब आधा किमी दूर मंगलवार देर शाम हथियारबंद नक्सलियों ने दो सहायक सिपाहियों भीमा राम व जलनू बघेल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों कुकड़ा घाली (मुर्गा बाजार) गए थे। इस घटना को छोटे ग्रुप के नक्सलियों ने अंजाम दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश