मनोहर पर्रिकर से मिले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

Published : Jan 29, 2019, 02:40 PM IST
मनोहर पर्रिकर से मिले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

सार

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार कि खिलाफ जिन टेप का जिक्र किया था, वह प्रामाणिक हैं। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास इस मुद्दे से जुड़े 'धमाका करने वाले राज' हैं।

राफेल विमान सौदे को लेकर पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के पास 'सनसनीखेज' फाइलें होने का दावा करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की। राहुल गांधी इस समय गोवा के निजी दौरे पर हैं। उन्होंने विधानसभा परिसर में पर्रिकर से मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा। 63 वर्षीय पर्रिकर अग्न्याशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'आज सुबह मैंने गोवा के सीएम से मुलाकात की और यह निजी भेंट थीं। मैंने उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद करता हूं।'

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार कि खिलाफ जिन टेप का जिक्र किया था, वह प्रामाणिक हैं। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास इस मुद्दे से जुड़े 'धमाका करने वाले राज' हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में भी राहुल ने राफेल से जुड़े ऑडियो टेप और मनोहर पर्रिकर का नाम लेकर जमकर हंगामा किया था।

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के संबोधन के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित होते ही राहुल गांधी दोपहर के करीब विधानसभा परिसर पहुंचे। कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया। वहां पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री के चैंबर में उनसे मुलाकात की। इसके बाद वह कांग्रेस विधायकों से 10 मिनट मुलाकात करने के बाद वहां से चले गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें देरी हो रही है।

राहुल गांधी के साथ पर्रिकर से मिलने पहुंचे गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा, 'यह पर्रिकर की तबीयत जानने के लिए हुई शिष्टाचार मुलाकात थी। उनका हाल-चाल जानने के अलावा कोई और बातचीत नहीं हुई।' इससे पहले, भाजपा ने राहुल गांधी को अटल सेतु देखने का न्यौता दिया था। भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, 'प्रिय राहुल गांधी, हमें पता चला है कि आप इस समय गोवा में छुट्टी पर हैं। हम आप से कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ मांडवी नदी पर बने भारत में तीसरे सबसे बड़े केबल पुल 'अटल सेतु' की यात्रा करने और सत्तारूढ़ पार्टी भारत को कैसे बदल रही है, इसका गवाह बनने का अनुरोध करती है।'

मांडवी नदी पर तीसरे केबल पुल को रविवार को एक समारोह में आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शामिल हुए थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल