राजस्थान कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर आई सामने

Published : Jan 29, 2019, 01:34 PM IST
राजस्थान कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर आई सामने

सार

बताया जा रहा है कि मामला ऊम सिंह चांदराई नामक नेता को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चांदराई ने विधानसभा चुनाव के दौरान भीनमाल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी समरजीत सिंह को हराने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस आरोप प्रत्यारोप से चांदराई समर्थक नाराज हो गए और आपस में शुरू नारेबाजी शुरु कर दी। 

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर सड़क पर आ गई है। सोमवार को जालोर जिला कांग्रेस की बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर दावेदारों के समर्थको के बीच तू तू मै मै ने हाथापाई का रुप ले लिया।

कांग्रेस की जिला बैठक का आयोजन जालोर लोकसभा सीट के लिए जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच विचार विर्मश किया जाना था। अचानक पिछली बैठक में हुए विवाद ने हाथापाई का रुप ले लिया। एक बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तू तू मै मै क्या शुरु हुआ जल्द ही हाथापाई ने लात-घूसे का रुप ले लिया। 

बताया जा रहा है कि मामला ऊम सिंह चांदराई नामक नेता को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चांदराई ने विधानसभा चुनाव के दौरान भीनमाल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी समरजीत सिंह को हराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस आरोप प्रत्यारोप से चांदराई समर्थक नाराज हो गए और आपस में शुरू नारेबाजी शुरु कर दी। बाद में मामला इतना बढा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद ने लात घूसों का रुप ले लिया। 

इस दौरान वहां पर मौजूद पार्टी नेता चुपचाप खिसक गए। घटना का वीडियो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिले के वाट्सएप ग्रुप में चटखारे लेकर देखा और वायरल किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी प्रदेश स्तर पर कांग्रेस नेताओ तक पहुंची है। लेकिन फिलहाल प्रदेश स्तरीय नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।  
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम