'डीडी न्यूज' ने चला दी वाजपेयी की तबीयत को लेकर गलत खबर

Published : Sep 09, 2018, 12:46 AM IST
'डीडी न्यूज' ने चला दी वाजपेयी की तबीयत को लेकर गलत खबर

सार

दोपहर 2.30 बजे डीडी न्यूज पर एक खबर प्रसारित की गई। इसमें कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। डीडी न्यूज के हवाले से कुछ और चैनलों ने भी इस खबर को चला दिया।

देश के राष्ट्रीय समाचार चैनल डीडी न्यूज को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 'निधन' की गलत खबर चला दी। 

"

दोपहर 2.30 बजे डीडी न्यूज पर एक खबर प्रसारित की गई। इसमें कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। डीडी न्यूज के हवाले से कुछ और चैनलों ने भी इस खबर को चला दिया। 'इंडिया टीवी' ने डीडी न्यूज के हवाले से कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। हालांकि गलती का अहसास होते हुए डीडी न्यूज ने इस खबर को हटा लिया गया। इसके बाद सरकारी प्रसारणकर्ता के एंकरों ने इस पर सफाई देने की भी कोशिश की। दरअसल, वरिष्ठ नेताओं के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों पर निजी चैनल और अन्य मीडिया संगठन सरकारी प्रसारकों जैसे डीडी न्यूज और ऑल इंडिया रेडियो पर निर्भर रहते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित