तमिलनाडू में आसमान से बरस रही है मौत, लगातार बढ़ रही है मरने वालों की संख्या

Published : Dec 02, 2019, 10:58 AM IST
तमिलनाडू में आसमान से बरस रही है मौत, लगातार बढ़ रही है मरने वालों की संख्या

सार

मानसून के जाने के बाद बाद देश में लगातार मौसम कहर बरपा रहा है। अब देश के तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश के कारण इन राज्यों के हालत खराब हैं और 15 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों के लिए में अगले 48 घंटे अहम हैं। क्योंकि बिगड़ते मौसम के कारण राज्य के हालत और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

नई दिल्ली। तमिलनाडु में आसमान से मौत की बारिश हो रही है। अभी तक राज्य में 15 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है और इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बारिश के कारण राज्य के स्कूलों-कॉलेज में छुट्टी कर दी गई है और राहत कार्य जारी है। बारिश के कारण राज्य के हालत और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

मानसून के जाने के बाद बाद देश में लगातार मौसम कहर बरपा रहा है। अब देश के तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश के कारण इन राज्यों के हालत खराब हैं और 15 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों के लिए में अगले 48 घंटे अहम हैं। क्योंकि बिगड़ते मौसम के कारण राज्य के हालत और ज्यादा खराब हो सकते हैं। यही नहीं राज्य में भारी बारिश की आशंका के चलते इन राज्यों के कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई हैं।

खराब मौसम के कारण तमिलनाडू के मद्रास यूनिवर्सिटी और अन्ना यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने का पुर्वानुमान जताया है। जानकारी के मुताबिक राज्य के रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, वेल्लोर, तिरुवल्लुर, तिरुवन्नमलाई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। जिसके कारण इन जिलों का जनजीवन व्यस्त रहेगा। लोगों से घरों में रहने को कहा है। वहीं मछुआरों को केप कमोरिन और लक्षद्वीप क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई लोगों मौत हो गई है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिले भारी बारिश के कारण प्रभावित रहे और इसके कारण कई लोगों की जान चली गई। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और चक्रवात के कारण दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। अब बारिश और चक्रवात का असर तमिलनाडू में देखा जा रहा है।
 

PREV

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव
Surat News: शारदा विद्यामंदिर और S.V.M. स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर, छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल