प्याज के कमी पूरा करने के लिए भारत के दुश्मन नापाक के दोस्त के पास जाएगी मोदी सरकार

Published : Dec 02, 2019, 09:26 AM IST
प्याज के कमी पूरा करने के लिए भारत के दुश्मन नापाक के दोस्त के पास जाएगी मोदी सरकार

सार

 देश में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति  किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। सब्जियों और सलाद से प्याज गायब हो गया है। लिहाजा भारत सरकार प्याज का आयात कर रही है। कुछ  महीने पहले अफगानिस्तान ने भारत को प्याज आयात किया था। जिसके कारण देश में प्याज की कीमतों में गिरावट आई थी।

नई दिल्ली। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार प्याज की कीमतों को कम करने के लिए कठिन फैसले लेने जा रही है। सरकार अब तुर्की से प्याज का आयात करेगी। हालांकि भारत सरकार तुर्की को मित्र देश मानती है, लेकिन पिछले कुछ समय में तुर्की की पाकिस्तान से नजदीकियां बढ़ी हैं। जिसके कारण उनसे भारत के खिलाफ नकारात्मक रूख अपना रखा है। कैबिनेट ने 1.2 लाख टन प्याज का आयात करने का फैसला किया था। जिसके बाद विभिन्न देशों से प्याजा का आयात किया जा रहा है।

देश में प्याज की कमी है। मिस्र समेत जिन देशों से प्याज का आयात किया जाना हैं। वहां से प्याज के होने में अभी समय लगेगा। लिहाजा भारत सरकार ने तुर्की से प्याज का आयात करने का फैसला किया है। तुर्की ने पिछले ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ कश्मीर का मामला उठाया था और पाकिस्तान का साथ दिया था।

यूएन में पाकिस्तान का साथ महज तीन देशों ने दिया था। जिसमें तुर्की भी शामिल था। लेकिन अब भारत सरकार ने तुर्की से प्याज का आयात करने के फैसला किया है। देश में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति  किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। सब्जियों और सलाद से प्याज गायब हो गया है। लिहाजा भारत सरकार प्याज का आयात कर रही है।

कुछ  महीने पहले अफगानिस्तान ने भारत को प्याज आयात किया था। जिसके कारण देश में प्याज की कीमतों में गिरावट आई थी। भारत  सरकार के आदेश पर सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का फैसला किया है और इसके लिए  नया ठेका दिया गया है। हालांकि इससे पहले मिस्र से छह हजार टन प्याज का आयात का आर्डर दिया जा चुका है। हालांकि अभी तक देश में प्याज देश में नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि कैबिनेट ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान