मौत के गड्ढों ने ली 7 बच्चों की जान, खेल खेल में डूबने से दर्दनाक मौत

Published : Jul 29, 2019, 08:31 AM IST
मौत के गड्ढों ने ली 7 बच्चों की जान, खेल खेल में डूबने से दर्दनाक मौत

सार

जानकारी के मुताबिक बिहार के सारण जिले इसुआपुर/मशरक थाना क्षेत्र के दोइला गांव में खेल खेल में सात बच्चों की जान चली गयी। क्योंकि वहां पर खोदे गए गड्ढों में पानी भरा था और खेलने के दौरान डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है। मरने वाले बच्चों में चार अलग-अलग के और दो एक परिवार के बच्चे हैं।

बिहार के सारण जिले में खोदे गए गड्ढ़े मौत के गड्ढे में तब्दील हो गए हैं। जिसमें डूबने से सात बच्चों की जान चली गयी। इन गड्ढ़ों को जेसीबी के जरिए खोदा गया था। लेकिन किसी का क्या मालूम था कि ये कई परिवारों को उनके बच्चों को खौने का दर्द ये गड्ढे दे जाएंगे। सभी बच्चों की आयु 6 से 10 साल के बीच है। बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के सारण जिले इसुआपुर/मशरक थाना क्षेत्र के दोइला गांव में खेल खेल में सात बच्चों की जान चली गयी। क्योंकि वहां पर खोदे गए गड्ढों में पानी भरा था और खेलने के दौरान डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने सभी बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है। मरने वाले बच्चों में चार अलग-अलग के और दो एक परिवार के बच्चे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में कोहराम मचा हुआ है। लोग इसके लिए प्रशासन को दोषी बता रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

इस घटना के बाद जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली कि उनके उनके बच्चों की मौत हो गई है तो वे बदहवास हो गए। गांव वालों ने सहयोग से शवों को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस पहुंची।

जानकारी के मुताबिक गांव के आठ बच्चे खेल रहे थे और इसके बाद वह इन गड्ढों के पास पहुंचे। वहां पर सात बच्चे पानी में उतर गए जबकि एक बच्चा बाहर ही रहा। इसके बाद बच्चे पानी में डूबने लगे।

लेकिन उनकी मदद के लिए वहां पर कोई नहीं था। इसके बाद आठवां बच्चा गांव की तरफ भागा और लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने पहुंच कर बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला।

लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। सभी मरने वाले बच्चों की उम्र 6 से 10 के करीब है। इन शवों को बाहर निकाने के बाद बच्चों के माता पिता जिंदा रहने की आस में अस्पताल लेकर गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

West Bengal Election: भाजपा की बड़ी जीत को श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया राष्ट्रवाद की जीत
Surat News: अडानी पोर्ट हजीरा विजिट से माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान