दिल्ली हिंसा में 46 पहुंचा मौत का आंकड़ा, धीरे धीरे पटरी पर आ रही जिदंगी

Published : Mar 02, 2020, 06:12 AM IST
दिल्ली हिंसा में  46 पहुंचा मौत का आंकड़ा, धीरे धीरे पटरी पर आ रही जिदंगी

सार

 रविवार को ही पुलिस ने तीन अलग अलग जगहों से चार और शवों को बरामद किया।  जिसके बाद  हिंसा में मरने वालों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। रविवार को भी अराजक तत्वों ने अफवाह फैलाने की कोशिश की। ताकि माहौल एक बार फिर बिगड़ सके। लेकिन दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सूझबझ के बाद इस माहौल को नियंत्रण में किया।  अफवाह के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया।

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में जिंदगी धीरे धीरे अब पटरी पर आ रही है। रविवार को इस इलाके में शांति रही लेकिन दुख इस बात का है कि मौत का आंकड़ा रोजना बढ़ रहा है।  दिल्ली में अब तक मौत का आंकड़ा 46 हो गया है। वहीं इसे इलाके में सुरक्षा बलों के बीच में लोगों में तनाव देखा जा रहा है। रविवार को ही पुलिस ने तीन अलग अलग जगहों से चार और शवों को बरामद किया।  जिसके बाद  हिंसा में मरने वालों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। 

रविवार को भी अराजक तत्वों ने अफवाह फैलाने की कोशिश की। ताकि माहौल एक बार फिर बिगड़ सके। लेकिन दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सूझबझ के बाद इस माहौल को नियंत्रण में किया।  अफवाह के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। अफवाह के कारण कई जगहों पर बाजार बंद हो गए और लोग घरों में दुबक गए। हालांकि इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को अफवाह फैलाने के लिए गिरफ्तार किया है। अफवाह के कारण कई इलाकों में लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया तो कहीं पर स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर गलियों में पहरा देने लगे। इसी बीच पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस ने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

सोशल मीडिया के जरिए रविवार शाम को अफवाह फैली की ख्याला, राजौरी गार्डन और तिलक नगर, राजौरी गार्डन, रघुवीर नगर, उत्तम नगर, डाबड़ी, सीतापुरी, सागरपुर व मंगोलपुरी में हिंसा फैल गई है। वहीं तिलक नगर मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। अफवाह पर यकीन कर लोगों ने दुकानें बंद दी और घरों में दुबकने लगे। गौरतलब है कि पूर्वी उत्तरी दिल्ली में पिछले हफ्ते हिंसा फैल गई थी। जिसके कारण 46 लोगों की मौत हुई और अरबों का नुकसान हुआ। हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस ने 1000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी