डिफेंस एक्सपो: महंगे हुए होटल तो बारात निकालने में भी बैन,दुल्हा कैसे लाए दुल्हन

Published : Feb 05, 2020, 08:05 AM IST
डिफेंस एक्सपो: महंगे हुए होटल तो बारात निकालने में भी बैन,दुल्हा कैसे लाए दुल्हन

सार

राजधानी लखनऊ में पांच स्टार होटल में एक कमरे का किराया प्रति दिन एक लाख रुपये को पार कर गया है। वहीं चार स्टार  होटल में किराया 50,000 से 70,000 रुपये के बीच हो गया है। जिसको लेकर लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। असल में डिफेंस एक्सपो में दुनिया भर से पर्यटकों और मेहमान आने वाले हैं।

लखनऊ। लखनऊ में आज से शुरू होने वाले डिफेंस एक्सपो के कारण होटल के टैरिफ आसमान छूने लगे हैं।  आम लोगों की बात छोड़ दे तो सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशानी हो रही है जिनकी सीज़न में शादियां हो रही हैं। क्योंकि शहर के होटलों में जगह नहीं है। लिहाजा मेहमानों को ठहराने की दिक्कत हो रही हैं। वहीं किराया इतना बढ़ गया है कि पूरा बजट गड़बड़ा रहा है।

राजधानी लखनऊ में पांच स्टार होटल में एक कमरे का किराया प्रति दिन एक लाख रुपये को पार कर गया है। वहीं चार स्टार  होटल में किराया 50,000 से 70,000 रुपये के बीच हो गया है। जिसको लेकर लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। असल में डिफेंस एक्सपो में दुनिया भर से पर्यटकों और मेहमान आने वाले हैं। वहीं शहर में फाइव स्टार होटलों की कमी है।  

वहीं रा्ज्य सरकार के अफसर ने माना कि डिफेंस एक्सपो के दौरान 50,000 से अधिक मेहमानों के आने की उम्मीद थी। वहीं इससे राजधानी लखनऊ में पर्यटकों की संख्या में होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा दिक्कतें उन लोगों को ही रही हैं। जिन्होंने होटलों को शादी के लिए बुक कराया था और अब मेहमानों को ठहराने के लिए होटलों में कमरे नहीं मिल रहे हैं। जहां कमरे मिल भी रहे हैं तो वह बजट से बाहर हैं।

राजधानी के किसी भी अच्छे होटल में कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। यहां तक ​​कि गेस्ट हाउस भी बुक किए जा चुके हैं। वहीं एक बुजुर्ग दंपति पी.एन. सिंह और उनकी पत्नी मोहिनी अपनी शादी की सालगिरह मनाना चाहती थी। लेकिन होटलों का हाल देखकर उन्होंने इसे टाल दिया है। सिंह परिवार ने कहा कि हमने समारोह को एक महीने के लिए टाल दिया है। वहीं डिफेंस एक्सपो के आस-पास के इलाकों में रहने वालों को मार्ग पर 'बारात' की अनुमति भी नहीं मिल रही है। 

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ