दिल्ली भी हो सकती है पानी-पानी, अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

Published : Aug 13, 2019, 10:04 PM IST
दिल्ली भी हो सकती है पानी-पानी, अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

सार

विभाग का कहना है कि दिल्ली में भी अन्य राज्यों में हो रही बारिश की तरह आसमान से आफत बरस सकती है। हालांकि अभी तक औसत से भी कम बारिश हुई है और ऐसा माना जा रहा कि अगले चार दिन दिल्ली में जोरदार बारिश हो सकती है। लिहाजा दिल्लीवासी घर से संभल कर निकले। आमतौर पर दिल्ली में बारिश के कारण पानी सडकों पर आ जाता है और रास्तों पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है। 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अगले चार दिन तक पानी पानी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिनों तक  भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी तेज बारिश होने की आशंका जताई है। देश के आधा दर्जन से राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और हालत काफी गंभीर हैं।

विभाग ने दिल्ली के लिए चेतावनी है। विभाग का कहना है कि दिल्ली में भी अन्य राज्यों में हो रही बारिश की तरह आसमान से आफत बरस सकती है। हालांकि अभी तक औसत से भी कम बारिश हुई है और ऐसा माना जा रहा कि अगले चार दिन दिल्ली में जोरदार बारिश हो सकती है। लिहाजा दिल्लीवासी घर से संभल कर निकले।

आमतौर पर दिल्ली में बारिश के कारण पानी सडकों पर आ जाता है और रास्तों पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है।  वहीं मौसम विभाग ने झारखंड, पश्चिम बंगाल एंड उत्तरी ओडिशा में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग का कहना है कि इन इलाकों में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है जिसके कारण याहं पर अगले 48 घंटों में यहां भारी बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि देश के आधा दर्जन राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है। वहीं उत्तराखंड में बारिश के कारण भूस्खलन जारी है और सैकड़ों पर्यटक राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित राज्यों में लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इन राज्यों में राहत कार्य किए जा रहे हैं।

केरल में तो बाढ़ के कारण स्थिति काफी खराब है और लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने 14 और 15 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस सप्ताह चार दिन 14, 15 16 और 17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश