Delhi News: CM केजरीवाल नहीं शेयर कर रहे पासवर्ड...कोर्ट में ED ने की और भी शिकायतें...दिए ये तर्क

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 01, 2024, 12:45 PM IST
Delhi News:  CM केजरीवाल नहीं शेयर कर रहे पासवर्ड...कोर्ट में ED ने की और भी शिकायतें...दिए ये तर्क

सार

 दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में CM अरविंद केजरीवाल की 1 अप्रैल को ED ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें  राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। CM केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद थे।

नई दिल्ली।  दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में CM अरविंद केजरीवाल की 1 अप्रैल को ED ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें  राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। CM केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद थे। गत 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी। उस दिन उन्हें  1 अप्रैल तक के लिए ED की रिमांड पर भेज दिया था। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 

2 अलग-अलग प्रकरणों की 2 कोर्ट में हुई सुनवाई
शराब नीति केस में 21 मार्च से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े 2 मामलों पर सोमवार को दो अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई। पहला मामला केजरीवाल के जेल से सरकारी आदेश के खिलाफ था। सुरजीत सिंह यादव ने PIL दाखिल कर जेल से सरकारी आदेश देने पर रोक लगाने की मांग की थी। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने सुनवाई की। सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी गई। 

ED ने कहा केजरीवाल ने बताया कि विजय नायर आतिशी को करते हैं रिपोर्ट
दूसरा मामला केजरीवाल की रिमांड का था। 1 अप्रैल को उनकी ED की रिमांड खत्म हो रही है। ED आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के बाहर केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि ये (पीएम मोदी) जो कर रहे हैं, देश के लिए अच्छा नहीं है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट में मौजूद रहीं। ED ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग करते हैं। केजरीवाल हमें कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। वो हमें गुमराह कर रहे हैं। इन्होंने हमें बताया कि विजय नायर इन्हें नहीं रिपोर्ट करते हैं। आतिशी को करते हैं। अदालत ने कहा कि ज्यूडिशियल कस्टडी के लिए ये दलीलें कितनी सही हैं?  ED ने कहा कि केजरीवाल अपने फोन का पासवर्ड नहीं बता रहे। हम बाद में इनकी ED कस्टडी की मांग करेंगे. ये हमारा अधिकार है। 

ये भी पढ़ें.....
UP News: इटावा में साथी की सर्विस रिवाल्वर से SI ने खुद को किया Shoot...पत्नी ने SSP पर लगाए सनसनीखेज आरोप

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान