दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हो सकते हैं गिरफ्तार !

Published : Apr 23, 2019, 05:21 PM ISTUpdated : Apr 23, 2019, 06:13 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हो सकते हैं गिरफ्तार !

सार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के एक आदेश के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार भी हो सकते हैं। वह बार बार समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसे रद्द करने की मांग पर कल दिन में 10.30 बजे के बाद सुनवाई होगी। तब तक पूरी रात उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी रहेगी।  

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में तब खलबली मच गई जब वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया। यह वारंट राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया है। 

जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इस मामले में अगली सुनवाई कल दिन में 10.30 बजे के बाद होगी। तब तक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी रहेगी।

यह तीनों अदालत के आदेश बावजूद पेश नहीं हो रहे थे। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। इन तीनों को आज कोर्ट में पेश होना था लेकिन न ही तीनो आरोपी और ना ही उनके वकील कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीनों के खिलाफ आरोप तय कर दिया था। 

दरअसल पेशे से वकील और तत्कालीन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2013 में आप ने उनसे संपर्क किया था और पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेने को कहा था। शर्मा का कहना था कि केजरीवाल उनके सामाजिक कार्यों से खुश थे। 

शर्मा का आरोप बाद में 14 अक्टूबर 2013 को प्रमुख अखबारों में छपी खबरों में केजरीवाल ने उनके खिलाफ अपमानजनक और खराब शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी मामले में अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया और योगेन्द्र यादव को समन किया था। 

कोर्ट इस मामले में बुधवार को को अगली सुनवाई करेगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण