Delhi News: रेस्टोरेंट मालिक को मारी गईं 7 गोलियां...फेस कर रहा था मर्डर चार्ज, CCTV में कैद हुआ राज

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 27, 2024, 12:05 PM IST
Delhi News: रेस्टोरेंट मालिक को मारी गईं 7 गोलियां...फेस कर रहा था मर्डर चार्ज, CCTV में कैद हुआ राज

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात में रेस्टोरेंट संचालक संजय संह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मर्डर के आरोपी संजय सिंह के कातिलों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात में रेस्टोरेंट संचालक संजय संह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मर्डर के आरोपी संजय सिंह के कातिलों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात असलहाधारियों ने रेस्टोरेंट संचालक पर हमला किया था। एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। 

डेयरी संचालक भाई को दोस्त के जरिए मिली सूचना 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर नवासी संजय कुमार सिंह (32)  इलाके में ही गोवा बार के नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। उसका भाई नितिन सिंह दुग्ध डेयरी संचालक है। मंगलवार की रात करीब 12.30 नितिन को उसके एक दोस्त ने संजय सिंह को सड़क पर खून से लतपथ पड़ा देखा था। उसी दोस्त ने फोन करके नितिन को सूचना दी कि  क्षेत्र के हनुमान मंदिर वाली गली के सर्विस रोड पर संजय सिंह घायल पड़ा है। नितिन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा।

मौके में मिले 7 खाली खोखे, 1 जिंदा कारतूस
घायल संजय को लाद फांदकर जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार संजय को सिर, दाहिने कंधे, कोहनी और पेट में गोली लगी थी। मौके से पुलिस को 7 खाली खोखे, शीशे के 4 टुकड़े और 7.45 एमएम की एक जिंदा कारतूस मिली है। संजय सिंह की हत्या से घर में कोहराम मच गया।

CCTV फुटेज से कराई जा रही कातिलों की पहचान 
दिल्ली पुलिस के मुताबिक संजय सिंह पर रविंदर नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप है। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार रात में संजय सिंह अपने रेस्टोरेंट से वापस घर जा रहा था, तभी दाे अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। रविंदर और संजय एक ही मोहल्ले में रहते थे। अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। आस-पास के CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। 

ये भी पढ़ें.....
Maharashtra News: नागपुर में ऊंची आवाज में बात कर रहा था बेटा...बाप ने मार डाला, चौंकाने वाली घटना

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश