दिल्ली पिज्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉजिटिव, 72 परिवार किए गए क्वारंटिन

Published : Apr 16, 2020, 01:18 PM IST
दिल्ली पिज्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉजिटिव,  72 परिवार किए गए क्वारंटिन

सार

जानकारी के मुताबिक पिज्जा डिलीवरी करने वाला लड़का दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के सावित्री नगर इलाके का निवासी है। उसमें  20 दिनों से कोरोनोवायरस के लक्षण दिख रहे थे और और अब उसका टेस्ट किया गया है। 14 अप्रैल को उसकी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नई दिल्ली।  दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवर बॉय के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 72 परिवार के लोगों को क्वारंटिन कर दिया है। इसके साथ ही 17 अन्य में कोरोना पॉजिटिव निकला। जिन्हें क्वारंटिन कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक पिज्जा डिलीवरी करने वाला लड़का दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के सावित्री नगर इलाके का निवासी है। उसमें  20 दिनों से कोरोनोवायरस के लक्षण दिख रहे थे और और अब उसका टेस्ट किया गया है। 14 अप्रैल को उसकी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसे क्वारंटिन  कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मालवीय नगर, हौज़ खास इलाके में 72 परिवारों की पहचान की है। इन परिवारों को होम क्वारंटिन  में रखा गया है।

इन परिवारों के अलावा, उनके साथ काम करने वाले 17 अन्य पिज्जा डिलीवरी लड़कों को भी क्वारंटिन किया गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली में महाराष्ट्र के बाद कोरोनावायरस के मामलें हैं। दिल्ली में कोरोनावायरस के अब तक 1,500 से अधिक मामले सामने आए हैं।


देश में 12000 से ज्यादा मामले 

देशभर में लगातार कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना लॉकडाउन-2 के दूसरे दिन कुल संख्या 12,000 के पार पहुंच गई, जबकि 414 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक देश में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 12,380  तक पहुंच गई है। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 10,477 है जबकि 1,489 मरीज या तो ठीक हो गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं देश में कुल कोरोना के मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी