दिल्ली में गिरफ्तार हुई क्राइम की ‘गॉडमदर’

ankur sharma |  
Published : Sep 09, 2018, 12:30 AM IST
दिल्ली में गिरफ्तार हुई क्राइम की ‘गॉडमदर’

सार

दिल्ली पुलिस ने क्राइम की गॉडमदर नाम से कुख्यात एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस पर दिल्ली मे 9 मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले में इसकी गिरफ्तारी हुई है। इसके बेटे भी जरायम के धंधे में लिप्त है, जो इलाके के अन्य गुंडों से मिलकर उगाही करते हैं।

आठ महीने से फरार लेडी डॉन बशीरन उर्फ मम्मी को दिल्ली के संगम विहार में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बशीरन और उसके आठ बेटों पर हत्या, लूटपाट जैसे 113 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। बशीरन के खिलाफ दिल्ली में 9 मामले दर्ज हैं। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि बशीरन और उसके आठ बेटे अपराध में उसका साथ देते थें।


पुलिस के मुताबिक संगम विहार में सरकारी बोरवेल पर इसका कब्जा है और लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के एवज में ये हर महीने मोटी रकम वसूलती है। खुफिया जानकारी के आधार पर बशीरन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बशीरन संगम विहार में अपने परिवार से मिलने के लिए आने वाली है। सूचना पर ने जाल बिछाकर उसे शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।


दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि, “संगम विहार में पिछले साल दिसंबर में एक युवक का आंशिक रूप से सड़ा गला शव मिला था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मिराज के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जनवरी 2018 में एक नाबालिग को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसने नीरज उर्फ जग्गी, विकास उर्फ विक्की, मुन्नी बेगम, आकाश उर्फ अक्की और बशीरन के साथ मिलकर मिराज की हत्या की थी”। 


दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बशीरन हत्या के आरोपों को कबूल किया था। उसने ये भी बताया कि उसके कहने पर विकास और आकास नाम के युवकों ने उसके कहने पर वारदात को अंजाम दिया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल