होम मिनिस्ट्री ऑफिसर मर्डर केस: फरमाइश पूरी नहीं की तो पत्नी और बेटे ने कर दी हत्या

Published : Jul 10, 2019, 06:01 AM IST
होम मिनिस्ट्री ऑफिसर मर्डर केस: फरमाइश पूरी नहीं की तो पत्नी और बेटे ने कर दी हत्या

सार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गृह मंत्रालय में तैनात ऑडिटर आनंद सिंह की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के आऱोप में उनकी पत्नी और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आनंद सिंह की बेटे पर सख्ती और फरमाइश पूरी न होने के कारण उनकी हत्या कर दी गयी। आनंद सिंह की हत्या में उनकी पत्नी ने भी उनके बेटे का साथ दिया।

गृह मंत्रालय में तैनात अफसर आनंद सिंह की हत्या में पुलिस ने उनकी पत्नी और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार किया है। आनंद की हत्या का कारण अगर आप जानेंगे तो चौंक जाएंगे। क्योंकि आंनद सिंह की हत्या किसी बढ़ वजह से नहीं बल्कि नाबालिक बेटे के शौक और फरमाइश न पूरी होने के कारण की गयी। चौंकाने वाली बात ये है कि इस हत्या में उनकी पत्नी भी शामिल थी।

दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय के ऑडिटर आनंद सिंह की हत्या का राज खोला है। पुलिस के मुताबिक उनकी पत्नी और नाबालिक बेटे ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर आनंद सिंह की हत्या की। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उनकी आरोपी पत्नी और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गृह मंत्रालय में तैनात ऑडिटर आनंद सिंह की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के आऱोप में उनकी पत्नी और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आनंद सिंह की बेटे पर सख्ती और फरमाइश पूरी न होने के कारण उनकी हत्या कर दी गयी। आनंद सिंह की हत्या में उनकी पत्नी ने भी उनके बेटे का साथ दिया।

जानकारी के मुताबिक जब शुक्रवार की रात में आंनद सिंह घर पर आए तो उससे पहले उनकी पत्नी ने अपने बेटे और दो करीबी लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। रात में उनकी पत्नी ने घर का दरवाजा खोल दिया। क्योंकि दो करीबी लोग छत पर छिपे हुए थे। इसके बाद जब खाना खाने के बाद आंनद सिंह अपने कमरे में सोने चले गए तो ये दो लोग घर में घुस गए।

आंनद सिहं को इस बात का भी एहसास नहीं था कि उनके साथ कोई साजिश कर रहा है। क्योंकि वह रात में 11 बजे घर आए और परिवार के सभी लोगों के साथ मिलकर खाना खाया और फिर कमरे में चले गए। आनंद सिंह जब सो रहे थे तो घर में घुसे दोनों लोगों ने आनंद सिंह की पत्नी और बेटे के सामने उनकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी।

इसके बाद जब दोनों को ये विश्वास हो गया कि वह मर गए है तो उनकी पत्नी और बेटा अपने कमरों में सोने को चले गए। इसके बाद सुबह पांच बजे उनकी पत्नी ने पीसीआर को कॉल की। लेकिन जब पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ की तो उसने हत्या बताया कि उसने तीन बजे आनंद सिंह को लथपथ हालत में देखा। इसके बाद जब पुलिस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सबकुछ बता दिया।
ये मामला गृह मंत्रालय से जुड़ा होने के कारण पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही थी।  आनंद सिंह उत्तराखंड के रहने वाले आनंद सिंह थे और दिल्ली में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम