
आगरा: ताजनगरी आगरा के थाना बाह क्षेत्र में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने के लिए प्रेमी को अपने गहने और नकदी देकर पति की हत्या करवा दी। लेकिन गुनाह छिपता नहीं है। आखिरकार पुलिस ने हत्या करने वाले शख्स और उसके साथियो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। तीन माह के बाद पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर मृतक पति के कंकाल में तब्दील शव को बरामद कर लिया है।
इसी साल 30 मार्च को सिद्धनाथ पुत्र नेकराम ने 27 मार्च से अपने चचेरे भाई सत्यपाल पुत्र रामप्रकाश के सब्जी मंडी से गुम होने की तहरीर दी थी। परिजनों ने सत्यपाल की पत्नी सर्वेश और उसके प्रेमी विजय पुत्र रामनिवास पर शक जताया था। पुलिस जांच कर रही थी और इसी बीच उसने पिनाहट क्षेत्र के फरेरा चौराहे से विजय को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में विजय टूट गया और उसने बताया कि सर्वेश के कहने पर उसने अपने दोस्त शैंकी, विपिन और छत्रपाल को अपने साथ शामिल किया और इसके लिए सर्वेश ने उन्हें देने के लिए पचास हजार रुपए और गहने दिए थे। उन लोगो ने बहाने से सत्यपाल को बीहड़ो में ले जाकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कंकाल बरामद किया और परिजनों ने कपड़े और जूते के आधार पर कंकाल के सत्यपाल का होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर शैंकी और विपिन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि छत्रपाल अभी फरार है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।