दिल्ली पुलिस ने पकड़ा जैश का 2 लाख का ईनामी आतंकी, आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की बना रहा था योजना

Published : Jul 16, 2019, 10:51 AM ISTUpdated : Jul 16, 2019, 10:55 AM IST
दिल्ली पुलिस ने पकड़ा जैश का 2 लाख का ईनामी आतंकी, आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की बना रहा था योजना

सार

श्रीनगर से गिरफ्तार आतंकी का नाम बशीर अहमद है। इसे दिल्ली पुलिस ने 2007 में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुए था। हालांकि बाद में निचली कोर्ट ने इसे बरी कर दिया था और यह आतंकी जमानत पर बाहर आ गया था। लेकिन इसके बाद ये कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।

दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से जैश ए मोहम्मद के आतंकी गिरफ्तार किया है। इस पर दिल्ली पुलिस ने 2 लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक आतंकी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था औऱ देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

श्रीनगर से गिरफ्तार आतंकी का नाम बशीर अहमद है। इसे दिल्ली पुलिस ने 2007 में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुए था। हालांकि बाद में निचली कोर्ट ने इसे बरी कर दिया था और यह आतंकी जमानत पर बाहर आ गया था। लेकिन इसके बाद ये कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।

इस आतंकी के साथ ही दिल्ली पुलिस ने इसके दो साथियों फ़ैयाज़ और मजीद बाबा को भी गिरफ्तार किया था। फरार होने के बाद कोर्ट ने इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे श्रीनगर से गिरफ्तार किया। हालांकि इसके दोनों साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन ये फरार चल रहा था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जैश ए मोहम्मद के आतंकी फ़ैयाज़ ,मजिद बाबा ओर बशीर अहमद को दिल्ली के निचली अदालत ने बरी कर दिया था लेकिन जब ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो इन तीनों को दोषी पाया गया। लेकिन निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद ये तीनों फरार हो गए थे। लेकिन बाद में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

लिहाजा दिल्ली पुलिस ने इस पर दो लाख का इनाम रखा था। फिलहाल दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है क्योंकि आतंकी देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में था। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने मुहिम चलाई हुई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश