दिल्ली पुलिस ने रोकी मॉब लिंचिंग, भीड़ ने लगाया था आदमखोर होने का आरोप

Published : Nov 23, 2018, 05:12 PM IST
दिल्ली पुलिस ने रोकी मॉब लिंचिंग, भीड़ ने लगाया था आदमखोर होने का आरोप

सार

दिल्ली के द्वारका इलाके से पुलिस ने छह अफ्रीकी नागरिकों को नाराज भीड़ के चंगुल से बचाया। भीड़ इन लोगों पर आदमखोर होने का इल्जाम लगाकर उनकी पिटाई कर रही थी। यह घटना गुरुवार रात की है। 

दिल्ली में नाराज लोगों भीड़ ने छह अफ्रीकी नागरिकों पर आदमखोर होने का इल्जाम लगाते हुए हमला कर दिया। इन लोगों में तंजानिया की चार महिलाएं और नाइजीरिया के दो पुरुष हैं। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन छहो ने पहले  15 साल के एक बच्चे का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या करके उसका मांस खा रहे थे। 

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से इन विदेशियों को भीड़ के चंगुल से बचाया। 

यह घटना द्वारका के ककरौला गांव की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच पीसीआर को कॉल करके बताया गया कि कुछ लोगों का अफ्रीकी मूल की महिला के साथ झगड़ा हो रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुचीं तो देखा कि एक घर के बाहर करीब 200 लोगों की भीड़ है। 

पुलिस ने घर से तंजानिया की रहने वाली 2 महिलाओं आसिफा और रिजीकी भीड़ के चंगुल से बचाया। पुलिस के पास एक स्थानीय महिला ने यह भी शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बच्चा नाइजीरिया के रहने वाले लोगों ने अगवा कर लिया है। लेकिन बाद में पुलिस जांच में पता चला कि उस बच्चे का अपहरण हुआ ही नहीं है। 

अफवाह यह फैलाई गई थी कि इन अफ्रीकी नागरिकों ने कथित रुप से अगवा किए हुए बच्चे की हत्या कर दी है और उसका मांस पका कर खा रहे हैं। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों की भीड़ ने उग्र होकर इन सभी पर हमला कर दिया। 

पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान