बंदूकों के साए में राम की नगरी

Published : Nov 23, 2018, 04:36 PM IST
बंदूकों के साए में राम की नगरी

सार

अयोध्या में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पीएसी बलों की संख्या बढ़ाकर 48 कंपनी कर दी गई है। क्योंकि यहां विहिप की धर्मसभा और शिवसेना के कार्यक्रम में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। 

राम की नगरी अयोध्या इन दिनों संगीनों के साए में है। वैसे तो यहां हमेशा ही भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहता है। लेकिन इन दिनों यहां कुछ ज्यादा ही सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 

अयोध्या में पीएसी बल की संख्या बढ़ाकर 48 कंपनी कर दी गई है। जबकि पहले यहां 20 कंपनी तैनात थी। 

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अयोध्या को आठ जोन व 16 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन व सेक्टर में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की जा रही है।

इसके अलावा एसपी लेबल के पांच, अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 15 के साथ 19 सीओ की अतिरिक्त तैनाती की गई है। 

इसके अलावा खुफिया विभाग के अफसरों सहित कई अन्य अधिकारियों को अयोध्या भेजा गया है। विभिन्न जिलों से मंगाकर अतिरिक्त पुलिस बल अयोध्या में तैनात कर दिया गया है। 

पूरे शहर की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। 

जिला प्रशासन ने अपने आदेश में जानकारी दी है कि अयोध्या क्षेत्र में परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेला के कारण संवेदनशीलता बढ़ गई है। 

इसके अलावा आतंकवादी गतिविधियों की आशंका और राम जन्म भूमि परिसर में शांति व्यवस्था व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में 17 जनवरी 2019 तक धारा 144 बढ़ा दी गई है। इसके बाद से पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू हो गई है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि