वर्थमान की रिहाई पर जाने क्या हुआ पाकिस्तान उच्चायोग में, सुरक्षा बल तैनात

Published : Mar 01, 2019, 04:02 PM IST
वर्थमान की रिहाई पर जाने क्या हुआ पाकिस्तान उच्चायोग में, सुरक्षा बल तैनात

सार

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का रिहाई के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी में पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहां पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कल ही पाकिस्तान उच्चायोग में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।  

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का रिहाई के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी में पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहां पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कल ही पाकिस्तान उच्चायोग में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

कुछ ही देर में पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का बाघा बार्डर का स्वागत होने वाला है। पूरे देश में उनकी रिहाई पर काफी खुश की लहर है। लेकिन उनकी रिहाई के वक्त अब दिल्ली पुलिस की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि खुशी के कारण लोग पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन कर सकते हैं। लिहाजा दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी इलाके में पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उच्चायोग के चारों तरफ से बेरीकेड लगाए गए हैं और किसी को भी गहन तलाशी के बाद पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ जाने दिया जा रहा है।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। लेकिन पुलिस अफसरों का कहना कि अन्य कई देशों के उच्चायोगों की भी सुरक्षा बढ़ाई गयी है। पुलवामा आंतकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सीमा में कई बार गोलीबारी कर चुका है और उसके विमान भारतीय वायु सीमा का उल्लघंन करने की कोशिश कर चुके हैं। जिसे भारतीय वायुसेना ने विफल कर दिया था। हालांकि इस दौरान वायुसेना का एक विमान पाकिस्तानी सीमा में घुस गया और वापस आते वक्त वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को अपने कब्जे में ले लिया था। आज उनकी रिहाई होने जा रही है। पुलिस का मानना है कि उनकी रिहाई की खुशी में पाकिस्तान से गुस्साए लोग पाकिस्तान उच्चायोग पर हुड़दंग कर सकते हैं। पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उच्चायोग के सामने दिल्ली पुलिस की क्यूआरटी के अलावा चारों तरफ बेरिकेड लगाए गए हैं। क्यूआरटी में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को ही पाकिस्तान उच्चायोग के सामने काफी संख्या में लोग पहुंच गए और उन्होंने भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश