यूनिफॉर्म में सैल्यूट कर पत्नी ने दी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ को अंतिम विदाई

Published : Mar 01, 2019, 04:02 PM IST
यूनिफॉर्म में सैल्यूट कर पत्नी ने दी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ को अंतिम विदाई

सार

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में चली गई थी जान। पत्नी आरती सिंह भी वायुसेना में हैं स्क्वाड्रन लीडर।  

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में एक हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ का पूरे सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया।    अधिकारी का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को विमान से यहां वायुसेना स्टेशन लाया गया था। उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर आरती सिंह अपनी वर्दी में पति का शव लेने के लिए पहुंची। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर शख्स के आंखों में आंसू आ गए।

स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ की पार्थिव देह को वायुसेना वाहन से यहां सेक्टर 44 स्थित उनके आवास से श्मशान घाट लाया गया। वशिष्ठ की पत्नी स्क्वाड्रन लीडर आरती ने अंतिम संस्कार से पहले भी अपने पति को वर्दी में श्रद्धांजलि दी। सामने पति का पार्थिव शरीर था और स्क्वॉड्रन लीडर पत्नी उन्हें सलामी दे रही थीं। आखिरकार उनके सब्र का बांध टूट गया और वह फूट-फूटकर रोने लगीं। 

सिद्धार्थ वशिष्ठ के पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। वायु सेना ने अधिकारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बल एवं नागरिक प्रशासक के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में वशिष्ठ को बंदूक की सलामी दी। वशिष्ठ (31) और उनके परिवार की पिछली तीन पीढ़ियों ने सशस्त्र बलों के लिए सेवाएं दी हैं। वह 2010 में वायुसेना में शामिल हुए थे और पिछले महीने केरल में आई बाढ़ के दौरान बचाव अभियान में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था।    

स्क्वॉड्रन लीडर आरती सिंह छुट्टी से वापस ड्यूटी के लिए जाने वाली थीं लेकिन ऐन मौके पर पति के शहीद होने की खबर आ गई। बुधवार को बडगाम जिले में वायुसेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें वायुसेना के 6 जवान शहीद हो गए थे। सिद्धार्थ उनमें से एक थे। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश