
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बाढ़ के हालत हो सकते हैं। क्योंकि कई राज्यों में बारिश हो रही है और अगले चार दिन दिल्ली में बारिश हो सकती है। यहीं नहीं हरियाणा के हथनीकुंड से भी पानी छोड़ा गया है जिसके कारण दिल्ली के निचले स्तरों में पानी घुस सकता है और बाढ़ जैसे हालत हो सकते हैं।
फिलहाल हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से 1 लाख 43 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। क्योंकि हरियाणा में यमुना में पानी का स्तर बढ़ रहा है और बाढ़ का खतरा देखते हुए बैराज से पानी छोड़ने का फैसला किया गया और इसका सीधा असर दिल्ली पर पड़ेगा। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना के स्तर को बढ़ जाने का खतरा है और इसके लिए यमुना से सटे इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
ऐसा माना जा रहा कि इतना ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं और वहीं बारिश के कारण लोगों को दिक्कतें और बढ़ेगी। गौरतलब है कि हथनीकुंड बैराज में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और जिसके कारण यहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं बैराज से छोड़ा गया पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली में पहुंचेगा और जिसके बाद दिल्ली की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के कई निचले इलाकों को खाली करा दिया।
पिछले कुछ दिनों से कैचमेन्ट एरिया में हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है वहां मौसम विभाग ने आज से चार दिन दिल्ली में भारी बारिश की आशंका जताई है। जिसके कारण दिल्ली में भी बाढ़ जैसे हालत हो सकते हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक निचले स्तर खासतौर से वजीराबाद, शास्त्री पार्क, गांधी नगर, ओखला, सोनिया विहार में पानी का स्तर बढ़ने का असर होगा और लिहाजा यहां के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कह रही है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।