mynation_hindi

हरियाणा में भाजपा और जजपा में हुआ विभागों का बंटवारा, कैबिनेट विस्तार आज

Published : Nov 14, 2019, 10:27 AM IST
हरियाणा में भाजपा और जजपा में हुआ विभागों का बंटवारा, कैबिनेट विस्तार आज

सार

हरियाणा में भाजपा और जजपा की संयुक्त गठबंधन की सरकार ने 27 अक्टूबर को शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर और जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। हालांकि उस वक्त ये कहा जा रहा था कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। जिसमें नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन दो हफ्ते से ज्यादा गुजर जाने के बाद दोनों दलों के किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली थी। 

चंडीगढ़। हरियाणा में आखिरकार आज सत्ताधारी भाजपा और जननायक जनता पार्टी के बीच विभागों का बंटवारो हो गया है। लिहाजा आज राज्य में खट्टर सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में भाजपा के चार, जजपा का एक और दो निर्दलीय विधायक कैबिनेट की शपथ लेंगे।

हरियाणा में भाजपा और जजपा की संयुक्त गठबंधन की सरकार ने 27 अक्टूबर को शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर और जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। हालांकि उस वक्त ये कहा जा रहा था कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। जिसमें नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन दो हफ्ते से ज्यादा गुजर जाने के बाद दोनों दलों के किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली थी। क्योंकि विभागों को बंटवारे को लेकर भाजपा और जजपा में तनातनी चल रही थी।

वहीं भाजपा में जजपा में भी कैबिनेट के दावेदार ज्यादा था। लेकिन दो बार कैबिनेट का विस्तार टलने के बाद अब आज खटटर सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। जिसमें भाजपा के चार विधायक मंत्री पद की शपथ लेगें जबकि जजपा की तरफ से एक मंत्री कैबिनेट मंत्री के पद पर शपथ लेगा। जबकि दो विधायकों के कैबिनेट में शामिल होने की बात कही जा रही है। ये निर्दलीय विधायक पहले भाजपा में ही थे। लेकिन टिकट जाने से नाराज होकर इन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और फिर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। भाजपा की तरफ से आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, बनवारीलाल और अभय यादव का नाम शामिल है जबकि जजपा की तरफ से रामकुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह और बलराज कुंडू मंत्री बनेंगे। आज राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य इन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। जानकारी के मुताबिक विभागों के बंटवारे में दुष्यंत चौटाला को कुल 11 विभाग मिले हैं और अपने कोटे के मंत्री को ही दुष्यंत विभाग बांटेंगे। जबकि भाजपा के मंत्रियों को सीएम खट्टर विभाग आवंटित करेंगे। गौरतलब है कि राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 और जजपा को 10 सीटें मिली थी। जबकि कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन राज्य में भाजपा और जजपा ने मिलकर सरकार बनाई और वहीं सरकार को सात निर्दलीय विधायक भी समर्थन दे रहे हैं।
 

PREV

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे