तारा शाहदेव मामले में झारखंड के निलंबित रजिस्ट्रार को किया जाएगा बर्खास्त

Published : Dec 18, 2018, 06:22 PM IST
तारा शाहदेव मामले में झारखंड के निलंबित रजिस्ट्रार को किया जाएगा बर्खास्त

सार

राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव का धर्म परिवर्तन कराने और रंजीत कोहली ऊर्फ रकीबुल से विवाह करने के मामले में रजिस्ट्रार को आरोपित बनाया गया था। उनके खिलाप आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

रांची-- झारखंड उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ ने राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव के मामले में आरोपी न्यायालय के निलंबित रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद की बर्खास्तगी का निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव का धर्म परिवर्तन कराने और रंजीत कोहली ऊर्फ रकीबुल से विवाह करने के मामले में रजिस्ट्रार को आरोपित बनाया गया था। उनके खिलाप आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

तारा शाहदेव ने आरोप लगाया है कि मुश्ताक रंजीत कोहली का दोस्त था। वह अक्सर उनके घर आता था। शूटिंग के अभ्यास के दौरान भी वह आता था। रंजीत कोहली ऊर्फ रकीबुल के साथ विवाह करने के लिए वह दबाव बनाता था। धर्म परिवर्तन कराने में वह भी शामिल था।

तारा ने आरोप लगाया था कि निकाह के लिए काजी को भी उसने ही बुलाया था। वह प्रतिबंधित मांस खिलाने के लिए भी दबाव बना रहा था। इस मामले में मुश्ताक ने निचली अदालत में आत्मसमर्पण किया था। लगभग एक वर्ष जेल में रहने के बाद उन्हें हाल में उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश