
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में ‘गलती से’ कांग्रेस जीत गई तो पाकिस्तान में दीवाली देखने को मिलेगी।
मेहसाणा में भाजपा की ‘विजय संकल्प’ रैली में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, ‘हालांकि ऐसा होने वाला नहीं है लेकिन जब 23 मई को परिणाम (आम चुनाव का) घोषित होगा और (यदि) गलती से कांग्रेस जीत जाती है तो पाकिस्तान में दीवाली मनायी जायेगी क्योंकि वे (कांग्रेस) उससे जुड़े हुए हैं।’ भाजपा नेता ने कहा, ‘देश की जनता 23 मई को नरेंद्र भाई (नरेंद्र मोदी) की जीत सुनिश्चित करेगी जिसके बाद पाकिस्तान में शोक मनाया जाएगा।’
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा बालाकोट हवाई हमले के प्रमाण मांगने के लिए रूपाणी ने उन पर हमला किया।
रूपाणी ने कहा, ‘पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवादियों की शरण स्थली है। और राहुल गांधी के शिक्षक सैम पित्रोदा कहते हैं कि पांच सात युवकों (जिन्होंने पुलवामा हमला किया) के लिए पाकिस्तान को दोष देना गलत है।.....कांग्रेस नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।’ मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर सैन्य बलों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा, ‘बालाकोट हवाई हमले के बाद सैन्य बलों के प्रमुखों द्वारा कहे गए शब्दों को नकार कर किसका समर्थन करना चाहते हैं।’
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।