आधी रात डॉक्टर के पास आई वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन के जाल में फंस कर ऐसे गवांए लाखो रुपये

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Mar 07, 2024, 10:05 PM IST
आधी रात डॉक्टर के पास आई वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन के जाल में फंस कर ऐसे गवांए लाखो रुपये

सार

वसूली का यह सिलसिला लंबे समय तक चला। थक हारकर अंत में डॉक्टर ने पुलिस में कंप्लेन की। तब राजस्थान के दो भाई पुलिस के हत्थे चढ़े। उन पर अन्य 25 लोगों को भी इसी तरह ब्लैकमेल करने का संदेह है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर ने सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वालों को 8.6 लाख रुपये​ दिए थे।

नई दिल्ली। दिल्ली के एक 71 वर्षीय डॉक्टर का सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसने का अनोखा केस सामने आया है। डॉक्टर साहब ने आधी रात में वीडियो कॉल यह जानकर अटेंड किया कि इमरजेंसी की स्थिति में कोई मरीज कॉल कर रहा है। पर दूसरी ओर आपत्तिजनक स्थिति में महिला को देखकर शॉक्ड हो गए। उधर, महिला ने कॉल पर बातचीत रिकॉर्ड कर ली और उनको पैसे के लिए ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। डॉक्टर साहब को वसूली गिरोह को करीबन 9 लाख रुपये भी भेजने पड़ें।

पुलिस कंप्लेन के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े राजस्थान के दो भाई

वसूली का यह सिलसिला लंबे समय तक चला। थक हारकर अंत में डॉक्टर ने पुलिस में कंप्लेन की। तब राजस्थान के दो भाई पुलिस के हत्थे चढ़े। उन पर अन्य 25 लोगों को भी इसी तरह ब्लैकमेल करने का संदेह है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर ने सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वालों को 8.6 लाख रुपये​ दिए थे। उसके बाद भी वसूली करने वाले डिमांड करते रहे। वह पीड़ित को वीडियो लीक करने की धमकी देते थे और बार-बार ब्लैकमेल करते थे।

वीडियो कॉल में इस्तेमाल फोन बरामद

जानकारी के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। आरोपियों के मोबाइल नंबरों की निगरानी शुरु हुई तो अंत में राजस्थान के एक शख्स की आइडेंटिटी का पता चला। मुखबिर से सत्यापन के बाद पुलिस ने छापा मारकर दोनों भाइयों को उनके घर से अरेस्ट किया। उनके कब्जे से वह फोन भी बरामद किया गया। जिसका इस्तेमाल डॉक्टर को वीडियो कॉल करने के लिए किया गया था। 

विभिन्न प्रदेशों के 25 अन्य लोगों से भी ब्लैकमेलिंग का संदेह 

अरेस्ट किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के डीग जिले के मेवात इलाके के रहने वाले अब्दुल रहमान (39 साल) और आ​मिर खान (26 साल) के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि वसूल की गई धनराशि विभिन्न बैंकों के एकाउंट में ट्रांसफर की गई। ये सभी बैंक खाते डिजिटली खोले गए थे। बैंक खातों की स्टडी से यह भी जानकारी सामने आई कि इसी तरह 25 अन्य लोग भी ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकते हैं, जो विभिन्न प्रदेशों के हैं।

ये भी पढें-PM Modi Srinagar: श्रीनगर से PM मोदी की हुंकार,विपक्षी दलों पर किया बड़ा प्रहार...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान