शराब नहीं मिली तो पी लिया पेंट और वार्निश, तीन की मौत

Published : Apr 06, 2020, 01:08 PM IST
शराब नहीं मिली तो पी लिया पेंट और वार्निश, तीन  की मौत

सार

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में तीन लोगों की मौत पेंट और वार्निश पीने से हो  गई है। क्योंकि इन लोगों को शराब नहीं मिल रही थी लिहाजा इन लोगों ने अपने नशे के लिए पेंट और वार्निश पी डाली और इसके बाद इन लोगों की मौत हो गई। इन तीनों की पहचान शिवशंकर, प्रदीप और सिवारमन के रूप में हुई है। जब इन लोगों को उल्टी हुई और हालात और ज्यादा गंभीर हो गए तो इन्हें चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर तीनों की मौत हो गई।

चेन्नई। तमिलनाडू में शराब नहीं मिलने से परेशान तीन लोगों ने पेंट और वार्निश पी  लिया ताकि इससे उन्हें नशा लगे। लेकिन इससे पीन से तीनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तीनों आदतन शराब पीने वाले थे और चल रहे तालाबंदी के कारण उन्हें शराब नहीं मिली।  जिसके बाद उन्होंने नशा करने के लिए पेंट और वार्निश पी लिया।

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में तीन लोगों की मौत पेंट और वार्निश पीने से हो  गई है। क्योंकि इन लोगों को शराब नहीं मिल रही थी लिहाजा इन लोगों ने अपने नशे के लिए पेंट और वार्निश पी डाली और इसके बाद इन लोगों की मौत हो गई। इन तीनों की पहचान शिवशंकर, प्रदीप और सिवारमन के रूप में हुई है। जब इन लोगों को उल्टी हुई और हालात और ज्यादा गंभीर हो गए तो इन्हें चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर तीनों की मौत हो गई।

देश में 25 मार्च से 21 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन है। स्वास्थ्य और भोजन जैसी आवश्यक चीजों के अलावा सभी सेवाओं पर दिया गया है। शराब की दुकानें भी बंद हैं। जिसके कारण शराब के शौकिनों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। वहीं तमिलनाडू के अलावा कर्नाटक और केरल में अभी तक कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं।  क्योंकि यहां पर शराब की दुकानें बंद और शराबियों को शराब नहीं मिल रही हैं। तमिलनाडू में 14 अप्रैल तक शराब की बिक्री पर रोक है।

शराब नहीं मिलने के कारण महाराष्ट्र के नागपुर में एक रिक्शा चालक ने खुद को आग लगा ली था। पिछले दिनों केरल में भी दो लोगों ने शराब नहीं मिलने से आत्महत्या कर ली थी। जबकि कर्नाटक में भी दो लोगों की मौत हो गई थी।  इन दोनों राज्यों में शराब पर प्रतिबंध है जिसके बाद इन लोगों ने शराब नहीं मिलने से आत्महत्या कर ली थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश