चोरों ने रावण का दिया साथ! चुरा ले गए पुतले को जलाने वाली आतिशबाजी

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 24, 2023, 11:23 PM IST
चोरों ने रावण का दिया साथ! चुरा ले गए पुतले को जलाने वाली आतिशबाजी

सार

मध्य प्रदेश में मंगलवार शाम विजयादशमी पर्व के मौके पर जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला-दहन के साथ आतिशबाजी की गई। इसी दरम्यान एक अजीब वाकया हो गया। गोपालपुरा दशहरा मैदान पर रावण दहन से पहले चोरों ने आतिशबाजी पर हाथ साफ कर दिया।

गुना। मध्य प्रदेश में मंगलवार शाम विजयादशमी पर्व के मौके पर जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला-दहन के साथ आतिशबाजी की गई। इसी दरम्यान एक अजीब वाकया हो गया। गोपालपुरा दशहरा मैदान पर रावण दहन से पहले चोरों ने आतिशबाजी पर हाथ साफ कर दिया। नतीजा यह हुआ कि रावण का पुतला बिना आतिशबाजी के जलने का इंतजार करता रहा। बाद में समिति की तरफ से आतिशबाजी का इंतजाम कर रावण दहन कराया गया।

रावण दहन का कार्यक्रम शुरु होने का लोग कर रहे थे इंतजार

दरअसल, गुना में हर साल दशहरा पर्व के मौके पर रावण दहन का भव्य आयोजन होता है। रावण दहन का कार्यक्रम गोपालपुरा के दशहरा मैदान में होता है। हर साल की तरह मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम होना था। बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे। जनप्रतिनिधि और आला अफसर भी मौके पर थे। रावण दहन कार्यक्रम शुरु होने का इंतजार चल रहा था। पर ऐन वक्त पर पता चला कि रावण दहन के लिए लाई गई आतिशबाजी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।

रावण दहन के ऐन पहले गायब हो गई आतिशबाजी

रावण दहन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। उसी समय आतिशबाजी चोरी हो जाने की जानकारी हुई, आतिशबाजी से भरे बैग नहीं मिले तो आयोजकों के होश उड़ गए। आायोजक समिति तक इस बात की जानकारी पहुंचाई गई। उसके बार समिति ने नये सिरे से फिर आतिशबाजी की व्यवस्था की। उसके बाद रावण के पुतले को तैयार कराया गया। फिर पुतले का दहन हुआ। पर आतिशबाजी गायब होने की चर्चा ने जोर पकड़ ली है। समिति मामले की शिकायत पुलिस से कहने की बात कर रही है।

ये भी पढें-रामलीला मैदान से राम मंदिर का जिक्र,जानें PM मोदी के भाषण के बड़ी बातें...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश