रामलीला मैदान से राम मंदिर का जिक्र,जानें PM मोदी के भाषण के बड़ी बातें

Anshika Tiwari |  
Published : Oct 24, 2023, 07:47 PM IST
रामलीला मैदान से राम मंदिर का जिक्र,जानें PM मोदी के भाषण के बड़ी बातें

सार

PM Modi on Dussehra: 24 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से दशहरा मनाया गया। पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होने जनता से 10 संकल्प लेने का आह्वन किया। 

नेशनल डेस्क। देशभर में विजयादशमी की धूम है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित रामलील मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने जूते उतारकार राम-सीता-लक्ष्मण की पूजा अर्चना की आरती उतारने के बाद उन्होंने देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पर्व हमारे संकल्प को दोबारा दोहराने का मौका है। ये अच्छाई और आवेश पर सच्चाई की विजय का पर्व है। कहा कि दशहरा पर शस्त्र पूजा का प्रावधान है। शस्त्रों की पूजा अधिपत्य के लिए नहीं बल्कि रक्षा के लिए की जाती है। इस दौरान राम मंदिर का भी जिक्र किया।

राम मंदिर पर PM मोदी ने कही ये बात

संबोधन में पीएम मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिेर का जिक्र किया और कहा कि अब समस्त देशवासियों का इंतजार खत्म हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण पूरे देश की ऐतिहासिक जीत है। कुछ महीनों भगवान राम आने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विजयदशमी भगवान राम की वापसी के समान है। भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, हम चांद पहुंच गए हैं। हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर है। नया संसद, महिला आरक्षण बिल समेत कई मुदद्दे भारत को विकास की ओर अग्रसित कर रहे हैं। इस समय पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। 

जनता से 10 प्रतिज्ञाएं लेने का अनुरोध

पीएम मोदी ने जनता से अनुरोध किया कि पानी बचाएं। डिजिटल लेनदेने को ज्यादा से प्रोत्साहित करें। स्वच्छता को बढ़ांवा दें। वोकल फॉर लोकल के तहत भारत में बने उत्पादों को बढ़ावा दें। खराब गुणवत्ता वाले उत्पाद न बनाएं। उन्होंने लोगों से आह्वन किया कि पहले देशभर में घूमें फिर दुनिया दुनिया में घूमें। सुपर फूड को हम दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। योग, खेल फिटनेस को बढ़ावा देंगे। वहीं पीएम मोदी ने कहा लोगों से कम से कम एक गरीब परिवार की मदद करने का आह्वन किया। 

ये भी पढ़ें  -2 दोस्तों के एक आइडिया ने कर दिया कमाल, ₹15,000 में खड़ा किया AI स्टार्टअप, 1.2 करोड़ में बेचा

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली
सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि