हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला को ईडी ने दिया बड़ा झटका

Published : May 17, 2019, 02:41 PM IST
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला को ईडी ने दिया बड़ा झटका

सार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा झटका दिया है। उनकी दिल्ली की कुछ संपत्तियों को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 1.94 करोड़ रुपए है। 

नई दिल्ली: ईडी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की करीब एक करोड 94 लाख रूपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। यह संपत्तियां दिल्ली में थीं। इसमें दिल्ली स्थित एक फॉर्म हाउस भी है। 

चौटाला के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के आरोप में ईडी ने PMLA कानून के तहत ये कार्रवाई की है। ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के खिलाफ ये मामला पहले सीबीआई ने दर्ज किया था। 
उसके बाद उसी मामले को आधार बनाते हुए ईडी ने भी उस मामले की जांच शुरु की है और मामला दर्ज किया उसके बाद लगातार कार्रवाई कर रही है। 

सीबीआई ने चौटाला के खिलाफ करीब 6 करोड 9 लाख से ज्यादा की आय से अधिक की अर्जित संपत्तियां बनाने के आरोप में  एफआईआर दर्ज की थी। 

सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक ये मामला करीब 24 मार्च 1993 से लेकर 31 मई 2006 के बीच का है। ईडी ने इसी मामले में ओम प्रकाश चौटाला के कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ की थी। जिसमें उनके बेटे अजय चौटाला, अभय चौटाला के संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों को भी ईडी ने खंगाला था। 

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ ईडी ने पहले भी कार्रवाई करते हुए पिछले महीने तीन करोड़ 68 लाख रूपये की संपत्तियों को अटैच किया था। इसके साथ ही पिछले साल 17 जुलाई को ईडी ने दिल्ली स्थित पीएमएलए के विशेष कोर्ट में प्राथमिक चार्जशीट फाइल की थी। 

जिसपर कोर्ट ने 27 नवंबर 2018 को कोर्ट ने संज्ञान ले लिया था। इस मामले में ईडी भी तफ्तीश फिलहाल अभी भी जारी है। इसलिए अनुमान लगाया जा सकता है कि इस मामले में आने वाले वक्त में ईडी कई और बडी कार्रवाई कर सकती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल