
जयपुर। जूनियर गहलोत यानी वैभग गहलोत आज दिल्ली में ईडी के अधिकारियों के समक्ष हैं। ईडी उनसे काले धन के मामले में पूछताछ कर रही है। बड़ी बात ये है कि आज सीएम गहलोत भी सीईसी की बैठक को लेकर दिल्ली ही हैं। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद कभी भी कांग्रेस चौथी लिस्ट जारी कर सकती है। जिसमें कई बड़े चेहरों को प्रत्याशी बनाने का ऐलान हो सकता है।
वैभव गहलोत पर चल रहा फेमा का केस
इधर, वैभग गहलोत पर फेमा का केस चल रहा है। काले धन को सफेद करने के मामले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही है। वैभव का कहना है कि इस मामले में वह 12 साल पहले भी अपना जवाब दे चुके हैं। बावजूद इसके, उनको एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ईडी को लिखा था पत्र
दरअसल, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ईडी को पत्र लिखकर बताया था कि वैभव गहलोत के जयपुर और उदयपुर में पांच सितारा होटल है। उनके कई अन्य बिजनेस भी चल रहे हैं। जिसके जरिए काले धन को सफेद किया जाता है। इस काम के लिए कई शेल कम्पनियां भी बनाई गई हैं। दो कंपनियों के जरिए पैसा मॉरीशस भेजने की भी बात कही गई है। आपको बता दें कि बीते दिनों ईडी ने जयपुर और उदयपुर में रेड कर वैभव को तमाम दस्तावेज के साथ दिल्ली बुलाया था। कहा जा रहा है कि यदि ईडी के अफसर पूछताछ में संतुष्ट नहीं होते हैं तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।
ये भी पढें-Success Story: ...जब सच हुआ दोस्तों का मजाक और UPSC टॉपर बन गई ये लड़की...
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।