ईडी आज फिर रॉबर्ट वाड्रा से करेगी पूछताछ, सोशल मीडिया में वाड्रा ने लिखा ये संदेश

Published : May 31, 2019, 09:55 AM ISTUpdated : May 31, 2019, 01:44 PM IST
ईडी आज फिर रॉबर्ट वाड्रा से करेगी पूछताछ, सोशल मीडिया में वाड्रा ने लिखा ये संदेश

सार

वाड्रा ने कुछ दिन पहले कहा था कि राजनैतिक कारणों से उनसे पूछताछ कर परेशान किया जा रहा है। वाड्रा पर विभिन्न अवैध स्रोतों के जरिए लंदन में संपत्ति खरीदे जाने के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है और गुरुवार को उनसे इस मामले में पूछताछ की गयी थी। आज फिर ईडी ने वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से आज प्रवर्तन निदेशालय फिर पूछताछ करेगा। ईडी गुरुवार को भी वाड्रा से पूछताछ कर चुका है। वाड्रा से मनी लांड्रिंग और बेनामी संपत्ति मामलों में पूछताछ की जा रही है। 

कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि वाड्रा ने कुछ दिन पहले कहा था कि राजनैतिक कारणों से उनसे पूछताछ कर परेशान किया जा रहा है। वाड्रा पर विभिन्न अवैध स्रोतों के जरिए लंदन में संपत्ति खरीदे जाने के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है और गुरुवार को उनसे इस मामले में पूछताछ की गयी थी। आज फिर ईडी ने वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

फिलहाल वाड्रा ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर संदेश लिखा है। वाड्रा ने लिखा है कि 'परिवार का साथ, आत्म निर्धारण और सच पर विश्वास बुरे समय से निपटने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बुरे और अच्छे दिन मेरे लिए दोनों एक समान हैं। स्वस्थ रहें और खुश रहें। सभी को एक अच्छे साप्ताहांत की शुभकामनाएं।' 

वहीं बुधवार को ही वाड्रा ने ट्विटर पर संदेश लिखा था कि अब तक उनसे 70 घंटे की पूछताछ हो चुकी है। उन्होंने ये भी लिखा था कि उन्हें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। गौरतलब है कि ईडी ने वाड्रा को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से अपील की थी। यही नहीं जांच एजेंसी ने उनके विदेशी दौरे के भी विरोध किया था।

जानकारी के मुताबिक ईडी आज रॉबर्ट वाड्रा से उनकी लंदन स्थित संपत्ति और उनके करीबी संजय भंडारी के बारे में सवाल पूछ सकती है। फिलहाल ईडी ने वाड्रा पर आरोप लगाया है कि जो संपत्ति उन्होंने लंदन में खरीदी है। उसमें कालेधन का इस्तेमाल किया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट