mynation_hindi

महाराष्ट्र में एक ही दिन में कोरोना से आठ की मौत, 1135 पहुंची मरीजों की संख्या

Published : Apr 08, 2020, 09:35 PM IST
महाराष्ट्र में एक ही दिन में कोरोना से आठ की मौत, 1135 पहुंची मरीजों की संख्या

सार

राज्य में बुधवार को दर्ज किए गए 117 नए मामलों में से केवल 72 राजधानी मुंबई से हैं। वहीं राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 तक पहुंच गई है। बुधवार को ही राज्य में आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य में नए 117 मामले आने के बाद मरीजों की संख्या 1,135 तक पहुंच गई है। राज्य में बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुणे मध्य और कोंधवा क्षेत्र में 35 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया जा रहा है। 

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में अभी 1135 मामले दर्ज किए हैं। जबकि बुधवार को कोरोनोवायरस से आठ लोगों की मौतों की रिपोर्ट है। जबकि एक ही दिन में 117 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

राज्य में बुधवार को दर्ज किए गए 117 नए मामलों में से केवल 72 राजधानी मुंबई से हैं। वहीं राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 तक पहुंच गई है। बुधवार को ही राज्य में आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य में नए 117 मामले आने के बाद मरीजों की संख्या 1,135 तक पहुंच गई है। राज्य में बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुणे मध्य और कोंधवा क्षेत्र में 35 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम मधुमेह और उच्च रक्तचाप बीमारियों की जांच कर रही हैं। संक्रमित रोगी या विदेश यात्रा से आए व्यक्ति का इतिहास देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 72 मौतें कोरोनोवायरस से हुई हैं, इसके बाद गुजरात में 13 और दिल्ली में 13 और दिल्ली में 9. तेलंगाना, पंजाब और तमिलनाडु में सात-सात लोगों की मौत हुई है।

लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में महाराष्ट्र सरकार

राज्य में कोरोना वायरस बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य में चल रहे लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाना चाहती है। राज्य सरकार राज्य में कड़ाई से लॉकडाउन के नियमों को लागू है।  वहीं बुधवार से राज्य सरकार ने मास्क को अनिवार्य कर दिया है। जिसके बाद राज्य में सभी लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी होगा।

52 सौ पहुंची संक्रमित की संख्या

भारत में कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 5,200 पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,643 तक पहुंच गए हैं और वहीं 401 लोग या तो ठीक हो गए हैं या छुट्टी दे दी गई है। 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण