सब्जार के खात्मे के बाद लगा टॉप आतंकियों का जमघट, फायरिंग में दो युवक घायल

Gursimran Singh |  
Published : Oct 24, 2018, 06:56 PM IST
सब्जार के खात्मे के बाद लगा टॉप आतंकियों का जमघट, फायरिंग में दो युवक घायल

सार

सेंट्रल कश्मीर के श्रीनगर जिले के सुथू कोठेर इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर सब्जार अहमद भट और एक अन्य आतंकी को मार गिराया था। 

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सब्जार अहमद भट्ट के खात्मे के बाद उसके जनाजे में  8 टॉप आतंकी कमांडर पहुंचे। इनमें जीनत उल इस्लाम और नावेद जट्ट भी शामिल थे। इस दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में वहां मौजूद दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सेंट्रल कश्मीर के श्रीनगर जिले के सुथू कोठेर इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर सब्जार अहमद भट और एक अन्य आतंकी को मार गिराया था। 

(सुरक्षा बलों के हाथों बुधवार सुबह मारा गया हिजबुल कमांडर सब्जार भट)

इसके बाद कश्मीर के अनंतनाग जिले के नैना संगम इलाके में निकले जनाजे में कई आतंकी पहुंचे थे। वहां आतंकियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में वहां मौजूद दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आतंकियों का अपने साथी के जनाजे में इस तरह खुलेआम पहुंचना कश्मीर घाटी में कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी बड़े आतंकी कमांडरों के मारे जाने के बाद आतंकी खुले तौर पर आजादी के नारे लगाते हुए फायरिंग करते हैं।

"

इससे पहले भी 'माय नेशन' कई बार खबर दे चुका है कि किस तरह से आतंकी कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की नाक के नीचे से इन जनाजों में आते हैं। उधर, अनंतनाग में सब्जार भट के जनाजे में मंच पर चढ़ने वाले युवकों की आतंकियों ने लाठियों से पिटाई भी की। 

"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार