वाराणसी से 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

dhananjay Rai |  
Published : Oct 30, 2018, 01:53 PM IST
वाराणसी से 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

सार

'एकता ट्रेन यात्रा' को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश सरकार के विधि न्याय सूचना मंत्री नीलकंठ तिवारी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

वाराणसी— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर गुजरात के सरदार सरोवर बांध के पास अखंड भारत के निर्माता की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा 'वाराणसी से 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन' का उदघाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कार्यकर्ताओं से भरी एक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई है। 30 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से कैंट रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन को डॉ. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन की तरफ से बुक कराई गई है।

'एकता ट्रेन यात्रा' को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश सरकार के विधि न्याय सूचना मंत्री नीलकंठ तिवारी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  ट्रेन रवाना करने के दौरान पार्टी के विधायक, एमएलसी और पदाधिकारी शामिल रहे।

"

लौह पुरुष की जयंती को अपना दल (एस) परिवार ने ऐतिहासिक बनाने के लिए इस ट्रेन को रवाना किया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि ट्रेन के जरिए प्रत्येक जिले से सामाजिक, किसानों, युवाओं और महिलाएं जाएंगी। उत्तर प्रदेश के लोगों को इस कार्यक्रम से सीधे जोडऩे के लिए हमने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को चुना है।

यह ट्रेन वाराणसी से चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी होते हुए गुजरात स्थित सरदार सरोवर बांध जाएगी। ट्रेन में पुरुष-महिलाओं को अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश