
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार देर रात घर के सामने गाड़ी खड़ी करने से मना करना एक बुजुर्ग दंपत्ति को भारी पड़ गया। दबंग युवक ने परिवार के साथ मिलकर पड़ोसी बुजुर्ग दंपती को जमकर पीटा। दबंगई का यह मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। जब मामला एसपी तक पहुंचा तो पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह पूरा मामला थाना सदर क्षेत्र के शहजादी मंडी का है। यहां एक बुजुर्ग दंपती शरद शर्मा और रतना शर्मा अपनी बेटी के साथ रहते हैं। पड़ोसी अतुल शिवहरे हर दिन अपनी कार शरद शर्मा के घर के सामने खड़ी करता था। जिसका वे विरोध करते थे। गुरुवार की देर शाम अतुल शिवहरे अपने परिवार के साथ शरद के घर पहुंच गया और अभद्रता करने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो दबंग अतुल शिवहरे और उसके साथियों ने दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर जब बेटी बचाने पहुंची तो उसके साथ भी दबंगों ने अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। लेकिन जब मामला एसपी सिटी के संज्ञान में लाया गया, तब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।