बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल को चुनाव आयोग का नोटिस

Published : May 18, 2019, 02:51 PM IST
बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल को चुनाव आयोग का नोटिस

सार

चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गुरदासपुर के बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल को नोटिस जारी किया है। उनपर आरोप है कि प्रचार खत्म होने के बाद शुक्रवार की रात उन्होंने पठानकोट देओल ने एक बैठक बुलाई।

चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गुरदासपुर के बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल को नोटिस जारी किया है। उनपर आरोप है कि प्रचार खत्म होने के बाद शुक्रवार की रात उन्होंने पठानकोट देओल ने एक बैठक बुलाई। इस मामले का चुनाव आयोग के अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।

चुनाव आयोग ने अपनी जांच में कि सनी देओल की सार्वजनिक सभा में एक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया गया था जिसमें लगभग 200 लोग मौजूद थे।

नोटिस में, यह कहा गया है कि प्रचार खत्म होने के बाद सार्वजनिक बैठक आयोजित करके, देओल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

नियमों के मुताबिक मतदान प्रक्रिया से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाता है। पंजाब की 13 सीटों पर रविवार को  मतदान होना है। चुनाव आयोग ने सनी देओल को प्रचार बंद होने के बाद भी जनसभा करते हुए पाया। 

सनी देओल को पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी ने चुनाव में उतारा हैं जहाँ  उनका मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ से हो रहा है। जहां बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी स्टार छवि से लोगों में काफी प्रसिद्ध हैं तो वहीं सुनील जाखड़ अपने पिता के नाम के सहारे राजनीति में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान